Thursday, 22nd May 2025

सर्चिंग पर निकले जवानों पर ट्राइबल महिलाओं ने लगाए ये आरोप, दिखाए अपने जख्म

Sun, Dec 24, 2017 8:20 PM

बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली में गुरूवार को एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर करने के बाद इलाके में सर्चिंग कर रहे पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों पर सावनार, कोरचोली, तोड़का की महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। ये महिलाएं शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम मंडावी के सामने न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने अपना घाव भी दिखाया। जानिए पूरा मामला...

 

- पीड़ित महिलाओं ने जवानों पर पहली बार यह चौंकाने वाला आरोप भी लगाया है कि मुठभेड़ के बाद गश्त के दौरान जवानों ने पहले तो गांव से ही शराब लेकर जमकर शराबखोरी की।
- उसके बाद नशे की हालत में ही महिलाओं की लाठी और डंडों से बेदम पिटाई की। एसपी एमआर अहिरे ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- कलेक्टर के न मिलने पर भोपालपट्टनम के एसडीएम टीसी बंजारे को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि जब तक इस मामले में आरोपी जवानों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वे अपने बच्चों के साथ जिला मुख्यालय में ही डटी रहेंगी।
- पीड़ितों के मुताबिक जवानों ने प्रभावित तीनों गांवों में महिलाओं के अलावा बच्चों की पिटाई करने के साथ ही जोर जबरदस्ती की कोशिश भी की।


जवानों ने अभद्रता भी की


- कोरचोली से पहुंची मंगली पोटाम लक्ष्मी पोटाम ने बताया कि गुरूवार सुबह सावनार के नजदीक खेतों में गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ने पर गांव की महिलाएं दूसरे खेतों की तरफ भागीं।
- गांव के पुरुष खेतों के आसपास मिंजाई कर रहे थे और बच्चे मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान एक स्थान पर सुरक्षा बल के कुछ जवानों ने महिलाओं का रास्ता रोक लिया और उनके साथ अभद्रता की।


जवानों को पहचानती हैं महिलाएं


- महिलाओं ने बताया कि चार जवान जो नशे की हालत में थे, सबसे पहले उन्होंने महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की कोशिश की।
- सबको एक स्थान पर एकत्र कर नक्सलियों के बारे में पूछताछ शुरू की। थोड़ी देर बाद जवान उन्हें मारने लगे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो वे और भी उग्र हो गए।
- जवानों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कोरचोली की सुक्की ने बताया कि मारपीट में उसकी ६ साल की बच्ची लहूलुहान हो गई। महिलाओं ने दावा किया है कि मारपीट करने वाले कुछ जवानों को चेहरों से जानती हैं। उनमें एक पूर्व एसपीओ भी है जो गंगालूर इलाके का रहने वाला है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery