मुजफ्फरनगर.यूपी के मुफ्फरनगर में नाबालिग से रेप के बाद पंचायत ने आरोपी को 2 जूते मारने और 10 हजार रुपए जुर्माने की सुनाई। एक लड़की ने पड़ोसी नाबालिग पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने कहा है कि आरोपी की फैमिली ने उन पर पंचायत में समझौते के लिए दबाव बनाया। घटना के तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ, अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
रेप के तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ
- जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के तितावी थाना इलाके में 17 दिसंबर की रात विक्टिम के साथ पड़ोसी नाबालिग ने रेप किया। इसके 3 दिन बाद गुरुवार देर रात विक्टिम अपनी फैमिली के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
रेप के बाद लड़की को जान से मारने की धमकी
- नाबालिग लड़की ने बताया कि रात को वह छत पर गई थी, तभी आरोपी वहां आ धमका और रेप किया। इसके बाद उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया।
परिजनों ने पंचायत के फैसले को नकार दिया
- लड़की ने पुलिस को बताया, "पंचायत ने एक नाबालिग लड़की की इज्जत की कीमत 10 हजार रुपए और आरोपी को 2 जूते मारने का दंड तय कर लगाई।"
- विक्टिम की फैमिली ने पंचायत के इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया। आरोपी की फैमिली और कुछ लोगों ने थाने में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया।
पुलिस बोली- पंचायत की जानकारी नहीं
- एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि नाबालिग से रेप के बाद गांव में पंचायत होने की पुख्ता जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि कुछ लोगों ने दोनों पक्षों से बातचीत की थी। पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।
Comment Now