Thursday, 22nd May 2025

सुसाइड से पहले की 3 हत्या, डिप्रेशन के चलते अक्सर दीवार पर पटकता था सिर

Tue, Dec 19, 2017 6:30 PM

भिलाई (छत्तीसगढ़).सिटी में तीन मर्डर के बाद शख्स ने सुसाइड कर लिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वो डिप्रेशन में रहता था। अक्सर वो अपना सिर दीवारों पर पटकता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक ने साल 2012 में इंटरकास्ट मैरिज की थी। इस बात से नाराज उसके फैमिली मेंबर्स उसे अक्सर ताना मारते थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे घर से अलग कर दिया गया था। मृतक इसी बात से डिप्रेशन में रहता था।

 

मृतक के रिश्तेदार ने बताई ये स्टोरी

मामला रविवार रात का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अशोक ने सुसाइड से पहले अपनी पत्नी 24 साल की पत्नी गेश्वरी, पांच साल की बेटी रागिनी और 2 साल के बेटे सागर की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले अशोक ने सुसाइड नोट छोड़ा। अशोक ने सुसाइड नोट अपने दादा के नाम लिखी है। उसने लिखा है कि माफ करना, आपका लाडला पोता नहीं बन सका। नोट में उसने पत्नी को प्यार करने और साथ जीने मरने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि हम दोनों मिलकर ये फैसला ले रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं इसलिए किसी को परेशान ना किया जाए।

शादी के पांच दिन बाद घर से कर दिया था बाहर

मृतक की पत्नी के भाई ने बताया कि अशोक मेरी बहन गेश्वरी को चाहता था। जब अशोक के लिए दूसरी लड़की से शादी का रिश्ता आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया और मेरी बहन गेश्वरी से उसने 2012 में शादी कर ली। जिस लड़की को अशोक के लिए चुना गया था, बाद में उसकी शादी अशोक के छोटे भाई से हुई। इस बात से भी फैमिली मैंबर्स अशोक से नाराज रहते थे। शादी के पांच दिन बाद ही उसे घर से अलग कर दिया गया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery