Friday, 23rd May 2025

पाकिस्तान में प्रेयर के दौरान चर्च पर फिदायीन हमला: 9 लोगों की मौत, 44 घायल

Tue, Dec 19, 2017 6:19 PM

क्वेटा/नई दिल्ली. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार सुबह एक चर्च पर फिदायीन हमला किया गया। हमले में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, क्रिसमस के पहले की तैयारियों में यहां ईसाई कम्युनिटी के लोग इकट्ठा हुए थे। घटना के दौरान सभी लोग प्रेयर कर रहे थे। इसी दौरान दो फिदायीन हमलावर चर्च में घुसे और खुद को उड़ा लिया।

 

400 लोग थे चर्च में

- बलूचिस्तान के आईजी मोअज्जम अंसारी ने ‘जियो न्यूज’ से कहा कि घटना के वक्त चर्च में 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें बड़ी तादाद महिलाओं और बच्चों की भी थी। ये सभी लोग क्रिसमस की तैयारियों के सिलिसिले में एक मीटिंग और प्रेयर के लिए आए थे। 
- अंसारी ने कहा कि हमलावर चर्च की पिछली दीवार फांदकर आए। इसके बाद वो चुपचाप आम लोगों के बीच खड़े हुए और बाद में खुद को उड़ा लिया। 
- बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर सरफराज बुगती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में क्रिसमस के दौरान चर्चों पर पहले भी हमले हुए हैं। 
- पाकिस्तानी मीडिया की कुछ खबरों में फायरिंग की बात भी कही गई है। हालांकि, पुलिस या सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की।

लोगों को बंधक बनाना चाहते थे आतंकी

- करीब दो साल पहले क्रिसमस के ही मौके पर इस चर्च पर आतंकी हमला हुआ था। तब इस घटना में दो लोग मारे गए थे। 
- पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकी यहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने के इरादे से आए थे। चर्च के बाहर एक कार बरामद की गई है, उसमें कई हथियार और खाने-पीने का सामान मिला है। माना जा रहा है कि आतंकियों के कुछ और साथी इस इलाके में मौजूद हो सकते हैं। 
- बुगती ने कहा कि आतंकियों के इरादे बेहद खतरनाक थे लेकिन पुलिस और सिक्युरिटी फोर्सेस ने वक्त रहते एक्शन लिया और साजिश नाकाम कर दी गई। खास बात ये है कि जिस इलाके में यह चर्च है वो क्वेटा का हाई सिक्युरिटी जोन है। 
- इमरान खान और पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने हमले की निंदा की है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery