भोपाल। सोमवती अमावस्या पर प्रदेश में नर्मदा और शिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। देवास जिले के नेमावर में सुबह 4 बजे से नर्मदा स्नान का दौर शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक सिद्धेश्वर, नागर घाट सहित अन्य घाटों पर करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
जबलपुर में भेड़ाघाट और ग्वारीघाट पर भी बड़ी संख्या में भक्त स्नान करने पहुंचे। उधर उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर लोगों ने स्नान का पुण्य लाभ लिया। प्रदेशभर में सोमवती अमावस्या पर होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने नदियों के तटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Comment Now