नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग में बीजेपी 41 तो कांग्रेस 24 सीट पर आगे चल रही है। अर्की सीट से वीरभद्र सिंह और शिमला ग्रामीण सीट से उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को बढ़त है। यहां अगर कांग्रेस जीती तो वीरभद्र सिंह 7वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई तो धूमल को तीसरी बार यह कुर्सी संभालने का मौका मिलेगा। राज्य की 68 सीटों पर 9 नवंबर को सिंगल फेज में वोट डाले गए थे। इस बार यहां 74.61 फीसदी वोटिंग हुई और 2003 का रिकॉर्ड टूट गया। तब यहां 74.51 फीसदी वोटिंग हुई थी। UPDATES...
9:45 AM-बीजेपी 41, कांग्रेस 24 सीटों पर आगे।
9:33 AM-बीजेपी 39, कांग्रेस 25 सीटों पर आगे।
9:26 AM-शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1316 वोटों से आगे हैं।
9:19 AM-बीजेपी 29, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे।
9:16 AM-बीजेपी 27, कांग्रेस 13 सीटों पर आगे।
9:12 AM-अर्की सीट से सीएम वीरभद्र सिंह आगे।
9:07 AM-बीजेपी 24, कांग्रेस 13 सीटों पर आगे।
9:00 AM-बीजेपी 21, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे।
8:37 AM-ईवीएम वाले वोटों की काउंटिंग शुरू।
8:00 AM-बैलट पेपर वाले वोटों की काउंटिंग शुरू।
किसने चुनी सरकार?
कुल सीटें: 68
कैंडिडेंट: 337
वोटर्स: 50 लाख 25 हजार
वोटिंग: 74%
चुनाव वीरभद्र V/S धूमल क्यों ?
- 19 साल में पांचवीं बार सीएम के लिए वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के बीच मुकाबला है। इससे पहले 1998, 2003, 2007 और 2012 में ये दोनों अपनी पार्टियों से मैदान में थे।
- राज्य में दोनों पार्टियों के पास धूमल और सिंह के कद का नेता नहीं है। यही वजह रही कि आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप के बावजूद कांग्रेस ने फिर एक बार 83 साल के वीरभद्र सिंह पर भरोसा जताया।
- वहीं, अमित शाह ने वोटिंग से 9 दिन पहले धूमल को सीएम कैंडिडेट डिक्लेयर किया था। 2004 में धूमल को वोटिंग से 2 दिन पहले सीएम कैंडिडेट बनाया गया था।
6 बार CM रहे वीरभद्र
- 8 अप्रैल 1983- 5 मार्च 1985
- 5 मार्च 1985 - 5 मार्च 1990
- 3 दिसंबर 1993- 05 मार्च 1998
- 05 मार्च 1998- 23 मार्च 1998
- 6 मार्च 2003- 29 दिसंबर 2007
- 25 दिसंबर 2012- दिसंबर 2017
2 बार CM रहे धूमल
- 24 मार्च 1998- 5 मार्च 2003
- 30 दिसंबर 2007- 25 दिसंबर 2012
किन 5 सीटों पर नजर?
1) अर्की:यहां कांग्रेस से सीएम वीरभद्र सिंह मैदान में हैं। इनके खिलाफ बीजेपी के रतन पाल हैं। कांग्रेस जीती तो इस सीट पर 10 साल बाद उसकी वापसी होगी।
2) पालमपुर:पालमपुर में बीजेपी ने इंदु गोस्वामी और कांग्रेस ने आशीष बुटेल को उतारा है। बीजेपी के बागी प्रवीण शर्मा ने मैदान में निर्दलीय उतरकर दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
3) शिमला ग्रामीण: शिमला ग्रामीण से सीएम के बेटे विक्रमादित्य पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वीरभद्र के नजदीकी रहे प्रमोद शर्मा को बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया है।
4) सुजानपुर: यहां पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल अपने राजनीतिक चेले राजेंद्र राणा के सामने हैं। इस वजह से यह सीट चर्चाओं में है। नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
पिछले चुनावों में क्या रहे नतीजे?
पार्टी | 2012 विधानसभा चुनाव | वोट शेयर | 2014 लोकसभा चुनाव | वोट शेयर |
कांग्रेस | 36 | 42.8% | 00 | 41.1% |
बीजेपी | 26 | 38.5% | 04 | 53.9% |
एचएलपी | 1 | 1.9% | 00 | -- |
इंडिपेंडेंट्स | 5 | 12.1% | 00 | 1.4% |
हिमाचल में क्या है कास्ट फैक्टर
राजपूत 35%
ब्राह्मण 20%
अन्य 45%
पिछले 5 चुनावों में किसे कितनी सीटें मिलीं
साल | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
1993 | 8 | 52 | 8 |
1998 | 31 | 31 | 6 |
2003 | 16 | 43 | 9 |
2007 | 41 | 23 | 4 |
2012 | 26 | 36 | 6 |
साल | बीजेपी | कांग्रेस | अंतर |
1993 | 36.1% | 48.8% | 12.7% |
1998 | 39% | 43.5% | 4.5% |
2003 | 35.4% | 41% | 5.6% |
2007 | 43.8% | 38.9% | 4.9% |
2012 | 38.5% | 42.8% | 4.3% |
बीजेपी ने की कांग्रेस से ज्यादा रैलियां
- हिमाचल चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी ने 300 से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं कीं। इस मामले में बीजेपी कांग्रेस से आगे रही। कांग्रेस ने 110 तो बीजेपी ने 197 चुनावी सभाएं कीं।
- इस चुनाव में मोदी ने सात तो राहुल गांधी ने तीन रैलियां कीं।
मोदी ने बदल दिया प्रचार का तरीका
- राज्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रधानमंत्री को चुनाव में एक या दो दिन के लिए लाया जाता रहा है। बीजेपी की ओर से पहले चुनावों में अध्यक्ष एक, दो या ज्यादा से ज्यादा तीन रैलियां करते थे।
- पहली बार है कि देश में सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय नेता पांच दिन हिमाचल के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में मौजूद रहे।
हिमाचल में 27 साल में 60 से ज्यादा सीटें किसी पार्टी को नहीं मिलीं
साल | कांग्रेस | बीजेपी | अन्य |
1990 | 9 | 46 | 13 |
1993 | 52 | 8 | 8 |
1998 | 31 | 31 | 6 |
2003 | 43 | 16 | 9 |
2007 | 23 | 41 | 4 |
2012 | 36 | 26 | 6 |
Comment Now