मुंबई : देश की पहली टेस्ला कार का शुक्रवार को मुंबई के ताड़देव स्थित रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) में रजिस्ट्रेशन किया गया। एनवायरमेंटल फ्रेंडली होने के कारण इसे कई तरह के टेक्स में छूट मिली है। टेस्ला कार बिना चालक भी चल सकती है। इसके लिए तकनीक मुंबई पहुंची टेस्ला कार में मौजूद है। हालांकि भारत सरकार ने अब तक देश बिना चालक की कारों को मंजूरी नहीं दी है। इन्होंने खरीदी कार....
- 2.89 करोड़ रुपए की यह कार नीले रंग की है। एक सप्ताह पहले टेस्ला मुंबई पोर्ट पर पहुंची थी। इसे अमेरिका से इंडिया लाया गया है।
- कार का रजिस्ट्रेशन 'रूपा इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड' के नाम पर हुआ है। चर्चा है कि इस कार को प्रशांत रुईया ने खरीदा है। प्रशांत रुईया एस्सार ग्रुप के CEO हैं।
- गौरतलब है कि गो ग्रीन परियोजना के तहत 2019 तक भारत में टेस्ला कंपनी का प्लांट शुरू किए जाने की बात सामने आई है।
- 2030 तक भारत सरकार ने सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक ऊर्जा पर चलाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत भारत में टेस्ला के आयात पर चर्चा जारी है।
कार को इंडिया लाने में आया 20 लाख का खर्च
- यह कार इलेक्ट्रिक एनर्जी पर चलती है, इसलिए इस पर आरटीओ कर और सेस नहीं लगाया गया है।
- इसे इंपोर्ट करने के लिए 20 लाख रुपये चार्ज किए गए हैं। सभी करों को जोड़कर कार की कीमत 2.89 लाख रुपये पहुंच गई है।
- बता दें कि इस साल की यह 16वीं इलेक्ट्रिक कार है, जो मुंबई में रजिस्टर्ड कराई गई है। जिनमें से 9 कार टारडो आरटीओ में, तीन अंधेरी, बोरिवली और वडाला आरटीओ में रजिस्टर्ड कराई गई हैं।
- बता दें कि बेस्ट कंपनी के अंतर्गत साउथ मुंबई में 5 इलेक्ट्रिक बसें भी चल रही हैं। जो कि इलेक्ट्रिक बसें हैं।
Comment Now