नई दिल्ली.यह 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर है। गार्ड के पीछे पार्टी अध्यक्ष का चैंबर है। 32 साल पहले राजीव गांधी ने प्रेसिडेंट के तौर पर यहां बैठना शुरू किया था। उनके बाद पीवी नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी और फिर सोनिया गांधी बैठीं। शनिवार से राहुल बैठेंगे। सोनिया की जगह नेम प्लेट भी उनकी ही होगी। सोनिया गांधी सबसे ज्यादा 19 साल तक इस चैंबर में बैठीं।
- इसे राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान माना गया। पर पार्टी ने कहा - सोनिया सिर्फ प्रेसिडेंट पोस्ट से रिटायर हो रही हैं।
हर विजिट से 1 दिन पहले होती है जांच
- सोनिया-राहुल के चैंबर एसपीजी के पहरे में हैं। हर सोमवार जांच के बाद सील लगती है।
- विजिट से एक दिन पहले जांच होती है। राहुल के पद संभालने से पहले गुरुवार, शुक्रवार को दोनों दिन जांच हुई।
- 19 साल बाद 10 जनपथ पावर सेंटर नहीं। 12 तुगलक लेन स्थित राहुल के घर फाइलें, स्टाफ शिफ्ट।
- अध्यक्ष के चैंबर में 3 कमरे। इनमें से दो आगंतुकों और स्टाफ के हैं। हाल ही में खिड़की-दरवाजे बदले।
-राहुल के पद ग्रहण कार्यक्रम के लिए हेडक्वार्टर में तिरंगा पंडाल। लॉन में ढाई हजार कुर्सियां रखवाईं।
Comment Now