Monday, 14th July 2025

मोदी ने आईजॉल में पावर प्लांट का इनॉगरेशन किया, बोले- वाजपेयी जी ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास की शुरुआत की

Sat, Dec 16, 2017 6:19 PM

नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी शनिवार को नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर मिजोरम पहुंचे। वे मेघालय भी जाएंगे। मोदी ने आईजॉल में हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट का इनॉगरेशन किया। उन्होंने कहा कि यह मिजोरम में केंद्र सरकार का पहला कामयाब प्रोजेक्ट है। वाजपेयी जी ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास की शुरुआत की थी। पीएम मोदी यहां दो रैलियां भी करेंगे। इसके लिए पीएम ने नरेंद्र मोदी डॉट इन पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। बता दें कि मोदी सरकार एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत नॉर्थ-ईस्ट में रोड, रेल और टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा दे रही है। पीएम ने इसे साउथ-ईस्ट एशिया का गेटवे और अष्ट लक्ष्मी भी कहा था।

 

खूबसूरत राज्य में आकर यादें ताजा हो गईं: पीएम

 

 

 

- नरेंद्र मोदी ने आईजॉल में कहा, ''हाइड्रो पावर प्लांट मिजोरम में केंद्र सरकार का पहला कामयाब प्रोजेक्ट है। वाजपेयी जी ने नॉर्थ-ईस्ट में विकास की शुरुआत की थी। उनके कार्यकाल में शुरू हुई विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री समय-समय पर नॉर्थ-ईस्ट का दौरा करते रहे हैं।''

- ''यह प्रोजेक्ट 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पास हुआ था, लेकिन इसके बाद इसमें देरी हुई। हाइड्रो प्रोजेक्ट नॉर्थ-ईस्ट के विकास में अहम रोल निभाएगा।''

- ''इस खूबसूरत राज्य में आकर यहां के लोगों के साथ बिताए पलों की यादें ताजा हो गईं। मैं सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं।''

नॉर्थ-ईस्ट जाने को बेताब हूं:मोदी

- दौरे से पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा- ''हम देखते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट में बहुत क्षमता है। इस क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। मुझे नॉर्थ-ईस्ट से बुलावा आया है। मिजोरम और मेघालय जाने के लिए बेताब हूं। यहां कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से विकास को गति मिलेगी।''

इन प्रोग्राम्स में हिस्सा लेंगे मोदी

- पीएम मोदी ने बताया कि वह मिजोरम के तुरियल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट का इनॉगरेशन और MyDoNER App भी लॉन्च करेंगे। यह ऐप देश की युवा शक्ति को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। DoNER के जरिए नॉर्थ-ईस्ट के लिए 100 करोड़ का फंड जमा किया गया है। युवा आंत्रप्रेन्योर को इसी फंड से चेक बांटे जाएंगे।

- मेघालय में पीएम मोदी शिलॉन्ग से तुरा रोड प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। इससे इलाके में कनेक्टिविटी और इकोनॉमिक ग्रोथ बेहतर होगी। पीएम यहां एक रैली भी करेंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery