Thursday, 22nd May 2025

कमर और पेट से जुड़े थे दो भाई, 20 डॉक्टरों ने 12 घंटे में ऐसे किया अलग

Fri, Dec 15, 2017 8:17 PM

मुंबई.डॉक्टर्स ने 12 घंटे की सर्जरी के बाद शरीर के निचले हिस्से से जुड़े दो भाइयों को अलग किया है। मामला मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल का है। डॉक्टर्स ने बताया कि ये बच्चे कमर और पेट से जुड़े थे। 20 डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन के बाद इन्हें अलग किया है। फिलहाल, दोनों बच्चों की हालत ठीक है।

 

2016 में हुआ था लव और प्रिंस का जन्म

- 2016 में वाडिया हॉस्पिटल में मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली शीतल झाल्टे ने इन बच्चों को जन्म दिया था।

- दोनों बच्चे लव और प्रिंस जन्म से ही कमर और पेट से एक-दूसरे से जुड़े थे।

- लव और प्रिंस से पहले इस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने रिद्धि और सिद्धि नाम की दो बच्चियों को सर्जरी कर अलग किया था।

डेढ़ साल से चल रहा था इलाज

- लव और प्रिंस की मां जब प्रेग्नेंट थीं तो वे 24वें वीक में हॉस्पिटल जांच करवाने आई थीं। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें जुड़वां बच्चों के शरीर जुड़े होने की बता बताई थी। ये बात सुनकर वे घबरा गईं।

- तब शीतल ने अबॉर्शन कराने की बात सोची, लेकिन डॉक्टर्स के समझाने के बाद उन्होंने बच्चों को जन्म देने का फैसला लिया। 19 सितंबर 2016 को बच्चों का जन्म हुआ, तब से ही बच्चे हॉस्पिटल की देख-रेख में थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery