रायपुर। राज्य में पड़े सूखें का असर धान खरीदी पर नजर आ रहा है। करीब महीनेभर से चल रही खरीदी के बावजूद अब तक लक्ष्य का आधा भी धान मंडियों में नहीं पहुंचा है। सरकार ने 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जबकि अभी तक लगभग 18 लाख मीट्रिक टन ही खरीदी हो पाई है। बीते साल अब तक आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच गया था।
इस बार अभी सात ही जिलों में धान खरीदी का आंकड़ा एक लाख या उससे ऊपर पहुंचा है। सरकारी धान खरीदी केंद्रों में इस साल 15 नवंबर से खरीदी शुरू की गई है। अब तक सबसे ज्यादा करीब सवा दो लाख मीट्रिक टन धान महासमुंद जिलों में खरीदी गई है। एक लाख 60 हजार टन बालोद तथा लगभग डेढ़- डेढ़ लाख टन धान खरीदी हो चुकी है।
सबसे कम दंतेवाड़ा में पहुंचा धान
करीब महीनेभर की खरीदी में सबसे कम धान दंतेवाड़ा की सरकारी मंडियों में पहुंचा है। वहां अभी तक महज 235 और बीजापुर में 953 टन धान पहुंचा है।
Comment Now