Thursday, 22nd May 2025

14 साल पूरा करने वाले डॉ. रमन बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री

Wed, Dec 13, 2017 8:34 PM

रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा शासित राज्यों के पहले मुख्यमंत्री हो गए हैं। उनकी तीसरी पारी के चार साल मंगलवार को पूरे हो गए। रमन से पहले भाजपा में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का रहा है। उनसे पीछे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हैं। शिवराज ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 12 साल का कार्यकाल पूरा किया है। भाजपा शासित राज्यों में रमन के मुकाबले कोई और मुख्यमंत्री नहीं है, जिसका इतना लंबा कार्यकाल हो।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने नौ साल का कार्यकाल पूरा किया लेकिन उनका कार्यकाल अनवरत नहीं रहा। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2008 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उसमें पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर भी लगातार इतना लंबा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उनको मोदी सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री बना दिया गया था। देश में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 17 साल पहले तीन नए राज्यों का गठन किया था। इसमें झारखंड और उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनती रही। भाजपा के किसी भी मुख्यमंत्री ने पांच साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा नहीं किया।

ढाई करोड़ जनता के लिए ही काम करते रहना चाहता हूं

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से लगातार 14 साल के कार्यकाल के बाद जब यह पूछा गया कि चौथी बार सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे या फिर केंद्र की राजनीति में जाएंगे, तो उन्होंने दो टूक कहा कि यदि मुझसे प्राथमिकता पूछी जाएगी, तो मैं यही कहूंगा कि छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के लिए काम करने की मेरी इच्छा पहले भी थी और अब भी है। विकास की जो कल्पना की है, उसे आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery