Thursday, 22nd May 2025

महंगाई सवा साल में सबसे ज्यादा, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ 3 महीने में सबसे कम

Wed, Dec 13, 2017 8:21 PM

नई दिल्ली. रिटेल महंगाई सवा साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन(आईआईपी) ग्रोथ भी तीन महीने के निचले स्तर पर गई है। नवंबर में महंगाई दर 4.88% रही, जो अगस्त 2016 के 5.05% के बाद सबसे ज्यादा है। रिजर्व बैंक का महंगाई का लक्ष्य 4% है। वहीं अक्टूबर में आईआईपी ग्रोथ 2.2% रही। यह जुलाई के 1% के बाद सबसे कम है।

 

क्यों बढ़ी महंगाई


- सब्जियां 22.48% और फल 6.19% महंगे हुए हैं। 
- एक साल में कच्चा तेल करीब 28% महंगा हुआ। 
- 48 लाख कर्मचारियों का एचआरए बढ़ने का भी महंगाई पर असर पड़ा है।

औद्योगिक उत्पादन में कमी के दो सबसे प्रमुख कारण
- मैन्यूफैक्चरिंग घटकर 2.5%, इससे पहले अक्टूबर 2016 में इसमें 4.8% और सितंबर 2017 में 3.58% ग्रोथ थी।

-माइनिंग ग्रोथ भी 0.2% रह गई है। यह अक्टूबर 2016 में 1% और सितंबर 2017 में 7.9% थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery