Thursday, 22nd May 2025

अनुष्का-विराट ने शादी में पहने महंगे डिजाइनर Dresses, खर्च किए 50 लाख रु.

Wed, Dec 13, 2017 8:16 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों ने न सिर्फ वेडिंग पर काफी पैसा खर्च किया बल्कि इन्होंने वेडिंग ड्रेसेस पर भी काफी रु. खर्चे हैं। सोर्सेज के मुताबिक अनुष्का-विराट की इंगेजमेंट-मेहंदी और वेडिंग ड्रेस पर करीब 50 लाख से ज्यादा पैसे खर्च हुए हैं। ड्रेसेस के साथ अनुष्का की ज्वैलरी पर करोड़ में रु. खर्च हुए हैं क्योंकि उन्होंने हेरिटेज डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। 67 कारीगरों ने तैयार किया ब्राइडल लहंगा...

 

- डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा अनुष्का काफी खूबसूरत लग रहा था लेकिन जानकर हैरानी होगी कि इसे तैयार करने में 32 दिन लगे थे।
- यही नहीं इसे करीब 67 कारीगरों मिलकर तैयार किया था। पिंक कलर के इस लहंगे पर Renaissance embroidery की हुई थी।
- लहंगे में सिल्वर-गोल्डन और मेटल के धागों की इस्तेमाल किया गया था। साथ ही इसपर पर्ल्स और बिड्स लगे थे। 
- वहीं अनुष्का ने शादी में जो नेकलेस पहना था, वो अनकट डायमंड और पर्ल चोकर से तैयार किया हुआ है। उन्होंने जो ईयररिंग और मांगपट्टी पहनी थी वो भी अनकट डायमंड और स्पाइनल चोकर से बने थे।

अनुष्का ने मेहंगी-सगाई सेरेमनी में पहना ये ड्रेस
- सगाई के वक्त अनुष्का ने रेड कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को हेवी नेकलेस और ईयररिंग के साथ कम्प्लीट किया था। 
- मेहंदी सेरेमनी में अनुष्का ने पिंक और ऑरेंज कलर का फ्यूशिया स्कर्ट पहना था। 
- लहंगे पर उन्होंने फ्लोरल प्रिंट का टॉप और हेवी झुमके पहने थे। जो कि Iranian turquoise, डायमंड और जापानी पर्ल से तैयार किया गए थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery