मुंबई. अनुष्का शर्मा (29) और विराट कोहली (29) सोमवार यानी 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में सीक्रेट शादी कर ली है। सोमवार रात दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की। कपल का पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यह विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों शामिल होंगी। वैसे सिर्फ अनुष्का ही नहीं 2017 में उनके अलावा 21 एक्ट्रेसेस ने और शादी की है। आइए एक नजर डालते इन एक्ट्रेसेस पर...
1. भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंड क्रिएटिव राइटर हर्ष लिम्बचिया से शादी कर ली। दोनों की शादी की रस्में 6 दिन तक चलीं। 27 नवंबर को भारती की बैंगल सेरेमनी के साथ शादी के रिचुअल्स शुरू हो गए थे। इसके बाद 29 नवंबर को माता की चौकी और 1 से 3 दिसंबर तक भारती-हर्ष की मेहंदी, हल्दी, फेरे, पूल-कॉकटेल पार्टी और रिसेप्शन रखा गया।
2. पूजा बनर्जी
'क्राइम पेट्रोल' और 'द एडवेंचरस ऑफ हातिम' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी 2017 को शादी कर ली है। उनकी शादी की खबर तब लोगों को पता चली थी जब सोशल मीडिया पर हसबैंड संदीप सेजवाल के साथ उनके फोटोज वायरल हुए थे। इनमें दोनों की हल्दी से वरमाला तक की सेरेमनी के फोटोज शामिल थे।
Comment Now