भोपाल.दुबई में एक NRI के घर पर काम करने वाले भोपाल के लड़के ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा। साथ ही बड़ी बहन को वॉट्सऐप पर मैसेज के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग भी भेजी। इसमें कहा- दीदी उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। किसी लड़की का कोई चक्कर नहीं है। मैं अब जीना नहीं चाहता, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। बहन का आरोप है कि भाई ने सुसाइड नोट में दुबई की मालकिन का जिक्र किया है। हालांकि इस बात से निशातपुरा पुलिस इनकार कर रही है।क्या है मामला...
- शहर के कोलार में रहने वाले 20 साल के रोहित मकान नंबर 232, संजीव नगर नई जेल के पास किराए से रहते थे।
- उनकी बड़ी बहन दीपिका का कोलार में ससुराल है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रोहित मां को दुबई में छोड़कर भोपाल लौटा था।
- रविवार को उसने मुझे वॉयस मैसेज भेजा। डांटने पर अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया।
- रविवार दोपहर वे मिलने पहुंचीं तो देखा उसने फांसी लगा ली थी। हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया।
- निशातपुरा पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है।
- एसआई के मुताबिक सुसाइड नोट में सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं की है। उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूँ।इसमें किसी का लेना देना नहीं है। परिवार के आरोपों को भी जांच कर रहे हैं।
मां.... पायल पासपोर्ट नहीं दे रही थी
- बेटे की मौत का पता चलने पर मां नंदा भी सोमवार को दुबई से भोपाल लौट आईं। उन्होंने बताया कि वे अक्टूबर से दुबई में जॉब कर रही हैं।
- 20 दिन पहले रोहित मुझसे मिलने टूरिस्ट वीजा पर दुबई आया था। मैंने उसे पायल जैन के यहां काम पर रखवाया था।
- 15 दिन बाद ही उनसे परेशान होकर काम छोड़ दिया। पायल ने पासपोर्ट रख लिया था।
- बीती 6 अक्टूबर को उसका भोपाल का टिकट था, लेकिन पासपोर्ट नहीं दिया।
- मैंने दुबई में भारतीय दूतावास में अमर सिंह से संपर्क किया। तीन दिन बाद कॉलोनी के सेक्रेटरी के इंटरफेयर पर पायल ने पासपोर्ट लौटाया।
- रोहित ने दुबई पुलिस से कंप्लेंट की। लेकिन भाषा समझ न आने का कहकर पुलिस ने उसे चलता कर दिया।
बहन.... बहुत परेशान था भाई
- रोहित ने फांसी लगाने के पहले बड़ी बहन दीपिका को वाट्सएप पर कई वॉयस मैसेज भेजे हैं। उसने इनमें कहा है कि घर की चाबी गेट के बाजू से है।
- गाड़ी 50 हजार रुपए में बेचकर पैसे बैंक में जमा कर देना। एक चेक बाउंस हो गया है।
- गाड़ी की डिग्गी में मोबाइल और पर्स रखा है। और हां यह मत सोचना कि मैं किसी लड़की के चक्कर में सुसाइड कर रहा हूं।
- मैं इससे बहुत आगे निकल चुका हूं। उसे मत छोड़ना। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। कितना काम करवाती थी।
- बासी रोटी खाने को देती थी। अगर मुझे कुछ होता है तो उसे मत छोड़ना। तुम सब अच्छे से रहना और मां का ख्याल रखना।
Comment Now