Friday, 23rd May 2025

कैलिफोर्निया के 65 हजार एकड़ जंगल में लगी आग, डेढ़ लाख लोग हटाए गए; PHOTOS

Thu, Dec 7, 2017 6:54 PM

वेंतुरा. साउथ कैलिफोर्निया के जंगलों में 65 हजार एकड़ इलाके में दो दिन से जबर्दस्त आग लगी है। इस वजह से राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई है। 1.5 लाख लोगों को हटाया गया। एक हजार फायर फाइटर इस आग को बुझाने में लगे हैं। आग से हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है। 160 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं। 45 हजार घरों में लाइट नहीं है। यह आग 5 इलाकों में लगी है। वेंतुरा में लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है, क्योंकि लोग घर छोड़कर चले गए हैं।

धुआं 800 KM दूर तक दिखाई दे रहा है

- इस आग का धुआं 800 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।

- मौसम में नमी नहीं होने की वजह से और 55 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से आग तेजी से फैल रही है। 
- लोग सुरक्षित जगह जा रहे हैं। सबसे बड़ी आग थॉमस में लगी है। यह 50 हजार एकड़ में है। 
- रे में 5 हजार, क्रीक में 11 हजार एकड़ व टेरैसी में भी आग लगी है।

इस साल तीसरी बार आग लगी
- कैलिफोर्नियां में आग की 10 बड़ी घटनाएं सितंबर से दिसंबर महीने में ही हुई हैं।
- इस साल तीसरी बार आग लगी है। अक्टूबर में 22 की जान गई थी। आग से 10 लाख एकड़ जंगल जला है।
- लो प्रेशर और गर्म हवा को आग लगने की वजह बताई जा रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery