राजकोट. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात यहां सीएम विजय रूपाणी के घर पर जमकर हंगामा किया। उनकी बीजेपी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। वे राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस कैंडिडेट इंद्रनील राजगुरु का पोस्टर फाड़े जाने से नाराज थे। हंगामे की अगुआई खुद राजगुरु कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए पुलिस काे लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
- बीजेपी कार्यकर्ता राजकोट में होने वाले नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शहर में लगे कांग्रेस के पोस्टर्स हटा रहे थे।
- इंद्रनील और उनके भाई दीपू राज्यगुरु ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जिसके बाद बवाल मच गया।
- कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में दीपू को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद कांग्रेसी आपा खो बैठे। वे इसी के विरोध में सीएम के घर पर हंगामा करने पहुंचे थे।
सबसे अमीर कैंडिडेट हैं इंद्रनील
- सीएम विजय रूपाणी के खिलाफ सबसे तगड़े कैंडिडेट माने जा रहे बिजनेसमैन इंद्रनील राजगुरु 141 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर नेता हैं।
- उनकी बेटी दर्शनील राजगुरु पौने तीन करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार से चलती है, वहीं बेटे ने 4 लाख के पालतू जानवर पाल रखे हैं।
- दर्शनील सबसे महंगी कार लैम्बॉर्गिनी की मालकिन है। इस लग्जरी कार की कीमत 2.75 करोड़ रुपए है।
- खुद इंद्रनील के पास 87 लाख की लैंड रोवर, 34 लाख की BMW, 23 लाख की वॉक्सवैगन बीटल और 19 लाख की टोयोटा क्रेमी समेत 11 कारें हैं।
Comment Now