नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां एक मीडिया समिट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने करप्शन, दुनिया में भारत का बढ़ता कद और अपनी सरकार की नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा- " 2014 में जब हम सत्ता में आए थे तब विरासत में क्या मिला? अर्थव्यवस्था की हालत, सरकार की हालत, फिस्कल ऑर्डर और बैंकिंग सिस्टम की हालत, सब बिगड़ी हुई थी। हमारा देश कमजोर देश में गिना जाता था। मैंने करप्शन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लड़ रहा हूं। अगर मुझे इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़े, तो मैं तैयार हूं।"
- मोदी ने कहा- "आज भारतीय देश के बाहर में अपना सिर उठा कर जी रहे हैं। स्लोगन 'अब की बार कैमरून की सरकार' और 'अब की बार ट्रम्प की सरकार' जैसे स्लोगन दुनिया में भारत के बढ़ते कद और विश्वास को बताते हैं।"
Comment Now