नागपुर.श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने अपनी 2nd इनिंग में 8 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। चांडीमल (53) और लकमन (21) क्रीज पर हैं। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने करियर की 14वीं हाफ सेन्चुरी लगाई, लेकिन वो अपनी टीम की हार को नहीं टाल पाएंगे। अभी इनिंग जीत से टीम इंडिया सिर्फ 2 विकेट दूर है। वहीं, श्रीलंका को हार टालने के लिए पहले 253 रन बनाने होंगे और फिर टीम इंडिया को दूसरी इनिंग के लिए टारगेट देना होगा। तीसरे दिन के स्कोर 21/1 से आगे खेलते हुए श्रीलंका की इनिंग लंच से पहले ही बिखर गई और उसने 7 विकेट खो दिए। चौथे दिन ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट...
- 1 विकेट खोकर 21 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए श्रीलंका को दूसरा झटका जल्दी लग गया। रवींद्र जडेजा ने करुणारत्ने को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करवाया।
- करीब 5 ओवर बांद ही श्रीलंका को तीसरा झटका थिरिमाने के रूप में लगा। उनका विकेट उमेश यादव ने लिया। तब तक श्रीलंका का स्कोर 48 रन ही हुआ था।
- श्रीलंका को चौथा झटका फिर जडेजा ने दिया। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज को 10 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।
- 5वें विकेट के रूप में निरोशन डिकवेला इशांत शर्मा का शिकार बने। उनका कैच विराट कोहली ने पकड़ा।
- श्रीलंका को 6ठा झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने शनाका को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके दो ओवर बाद ही परेरा भी बिना खाता खोले अश्विन का शिकार बने।
- 8वें विकेट रूप में श्रीलंका ने रंगना हेराथ को खो दिया। हेराथ सिर्फ 2 बॉल खेल सके। अश्विन की बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश में वो स्लिप में खड़े रहाणे को कैच थमा बैठे। हेराथ खाता भी नहीं खोल सके।
टीम इंडिया के नाम रहा तीसरा दिन
- तीसरा दिन पूरी तरह से इंडियन प्लेयर्स के नाम रहा। इस दौरान पहले इंडियन बैट्समैन ने जबरदस्त बैटिंग की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम का एक विकेट भी गिरा दिया।
- तीसरे दिन भारत ने 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पहली इनिंग डिक्लेयर कर दी। पहली इनिंग में उसे 405 रन की लीड मिली। तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने डबल सेन्चुरी लगाते हुए 213 रन की इनिंग खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर की तीसरी सेन्चुरी लगाई।
ऐसी रही टीम इंडिया की पहली इनिंग
- मेजबान टीम की ओर से पहली इनिंग में ओपनिंग करने उतरे मुरली विजय ने सेन्चुरी लगाते हुए 128 रन बनाए। उनके अलावा पुजारा ने 143, विराट ने 213 और रोहित शर्मा ने 102* रन की इनिंग खेली।
- तीसरे दिन रोहित की सेन्चुरी पूरी होने के साथ ही भारत ने 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पहली इनिंग डिक्लेयर कर दी।
- श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा ने 3 तो दासुन शनाका, रंगना हेराथ और लाहिरू गमागे ने 1-1 विकेट लिया।
- इससे पहले मैच के दूसरे दिन स्टम्प्स तक भारत ने 2 विकेट पर 312 रन बनाए थे। मैच में पहले दिन श्रीलंका की पूरी टीम पहली इनिंग में 205 रन पर आउट हो गई थी।
तीसरे दिन ऐसे गिरे भारत के विकेट
- मैच के तीसरे दिन भारत ने 312/2 रन से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा (143) के रूप में लगा। जो 124.5 ओवर में दासुन शनाका की बॉल पर बोल्ड हो गए।
- चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे (2) के रूप में गिरा। 129.4 ओवर में वे दिलरुवान परेरा की बॉल पर उन्हें दिमुथ करुणारत्ने ने कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर 410 रन था।
- विराट कोहली (213) के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा। वे 169.5 ओवर में दिलरुवान परेरा की बॉल पर थिरिमाने को कैच दे बैठे।
- थोड़ी देर बाद ही आर. अश्विन (5) भी आउट हो गए। जब 173.5 ओवर में परेरा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 597 रन था।
सेन्चुरी लगाकर आउट हुए पुजारा
- मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाई थी। तीसरे दिन वे 143 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
- 362 बॉल की अपनी इनिंग में पुजारा ने 14 चौके भी लगाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 121 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे।
- पुजारा ने अपने 100 रन 246 बॉल पर पूरे किए थे। ये उनके टेस्ट करियर की 14वीं और श्रीलंका के खिलाफ चौथी सेन्चुरी रही।
- चेतेश्वर इस साल अबतक चार सेन्चुरी लगा चुके हैं। कोहली के नाम भी चार सेन्चुरी हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में डीन एल्गर (5 सेन्चुरी) ही इन दोनों से आगे हैं।
पहली इनिंग में भारत का स्कोर बोर्डः
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
लोकेश राहुल | बो. लाहिरू गमागे | 7 | 13 | 1 | 0 |
मुरली विजय | कै. दिलरुवान परेरा बो. रंगना हेराथ | 128 | 221 | 11 | 1 |
चेतेश्वर पुजारा | बो. दासुन शनाका | 143 | 362 | 14 | 0 |
विराट कोहली | कै. लाहिरू थिरिमाने बो. दिलरुवान परेरा | 213 | 267 | 17 | 2 |
अजिंक्य रहाणे | कै. दिमुथ करुणारत्ने बो. दिलरुवान परेरा | 2 | 15 | 0 | 0 |
रोहित शर्मा | नॉट आउट | 102 | 160 | 8 | 1 |
रविचंद्रन अश्विन | बो. दिलरुवान परेरा | 5 | 14 | 0 | 0 |
रिद्धिमान साहा | नॉट आउट | 1 | 5 | 0 | 0 |
आगे की स्लाइड्स में देखें मैच के फोटोज और जानें विराट ने डबल सेन्चुरी लगाकर ब्रायन लारा के कौन-से रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही पुजारा ने भी बनाया एक रिकॉर्ड...
Comment Now