Friday, 23rd May 2025

नरेंद्रभाई! ट्रम्प को गले लगाना काम नहीं आया: हाफिज की रिहाई पर राहुल गांधी

Sun, Nov 26, 2017 3:30 AM

अहमदाबाद. लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद की पाकिस्तान में रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने शनिवार को ट्वीट में लिखा कि नरेंद्रभाई का डोनाल्ड ट्रम्प को गले लगाना काम नहीं आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी सेना को लश्कर को फंड देने के आरोप में क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि आतंकी सईद 10 महीने की नजरबंदी के बाद गुरुवार रात रिहा हुआ। इसके बाद उसने केक काटकर रिहाई का जश्न मनाया।

 

- राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- " नरेंद्रभाई, बात नहीं बनी। आतंक का मास्टरमाइंड आजाद है। ट्रम्प ने पाक सेना को लश्कर की फंडिंग में क्लीन चिट दे दी है। गले लगाने की पॉलिसी नाकाम हो गई। फौरन और गले लगाने की जरूरत है।"

- पाक सेना पर टेरर फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन हाल ही में अमेरिका ने पाक सेना को इन आरोपों में क्लीन चिट दे दी है। इससे भारत की उम्मीदों को झटका लगा है।

हक्कानी के खिलाफ कार्रवाई, लश्कर का नाम हटा

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी संसद ने एक बिल पास किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना को हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इस काम में उसे अमेरिकी सेना और अफगानिस्तान की सेना की मदद मिलेगी। इस बिल में लश्कर के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र नहीं है।

सईद पर अमेरिका ने क्या कहा था?
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन हेथर न्यूर्ट ने कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की रिहाई को लेकर अमेरिका चिंतित है। पाकिस्तान की सरकार उसे गिरफ्तार कर गुनाहों के लिए सजा दे।

- लश्कर एक ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन है और आतंकी हमले कर अब तक सैकड़ों बेगुनाहों की जान ले चुका है। इसमें कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। बता दें कि आतंकी हाफिज के ऊपर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है।

कौन है हाफिज सईद?
- हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है। ये एक दूसरे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर भी है। इन दोनों संगठनों का भारत में कई आतंकी हमलों में हाथ पाया गया है। हाफिज के सिर पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। इसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। 
- पाक सरकार ने हाफिज का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में भी शामिल किया है। यानी यह पाक छोड़कर नहीं जा सकता। पाकिस्तान ने हाफिज सईद को आतंकी भी माना है। पंजाब प्रोविन्स की सरकार ने सईद का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट (ATA) के 4th शेड्यूल में शामिल कर रखा है।
- हाफिज सईद मुंबई के 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। इन हमलों में 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे।
- भारत पाकिस्तान से लगातार मुंबई हमले की जांच दोबारा से करने मांग करता रहा है। भारत की ये भी मांग है कि हाफिज और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी पर केस चलाया जाए। इसके लिए भारत पहले ही पाक को सबूत दे चुका है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery