Thursday, 22nd May 2025

बेटे की शादी से पहले घर पेंट करा रहे हैं सुशील मोदी, लालू को भी दिया निमंत्रण

Sat, Nov 25, 2017 8:37 PM

पटना.बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी 3 दिसंबर को होने वाली है। सुशील मोदी के घर में शादी की तैयारियों जोड़ों पर है। घर को पेंट किया जा रहा है और कई मजदूर सफाई में लगे हैं। घर के कई हिस्सों की मरम्मत भी की जा रही है। सुशील मोदी के बेटे की शादी कई मामलों में दूसरी शादियों से अलग होगी। विवाह समारोह में आए लोगों को प्रसाद दिया जाएगा। विवाह के मंत्र गायन शैली में बोले जाएंगे और इसे समझने के लिए एक पुस्तिका भी दी जाएगी। गायन शाली में होगी शादी...

- सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। शादी को कुछ अलग बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं। 
- निमंत्रण पत्र ई कार्ड से भेजे जा रहे हैं। अभी तक 1500 लोगों को ई कार्ड से निमंत्रण भेजा गया है। 
- शादी वैदिक रीति रिवाज से होगी। इसके लिए कोई मुहूर्त या लग्न नहीं निकलवाया गया है। शादी 3 दिसंबर को दिन के 3 बजे से 5 बजे के बीच होगी।
- शादी गायन शैली में होगी। इसके लिए मुंबई से सात सदस्यों की टीम आएगी। संस्कृत के वैदिक मंत्रों को समझाने के लिए शादी में आए अतिथियों को एक पुस्तिका भी दी जाएगी। 
- शादी के लिए एक खुला मंच बनाया जाएगा। इसपर सिर्फ वर-वधू और दोनों के परिवार उपस्थित रहेंगे।

प्रसाद में मिलेंगे दो लड्डू
- शादी में आने वाले लोगों के लिए भोज की व्यवस्था नहीं की गई है। जो लोग आयेंगे उन्हें जाने के वक्त प्रसाद के रूप में महावीर मंदिर के तिरूपति वाले दो लड्डू दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त चाय और स्नैक्स की भी व्यवस्था शादी में की गई है।
- मोदी बेटे की शादी में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित करीब 1500 लोगों को ई कार्ड से आमंत्रण भेजा जा रहा है। 
- गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना कम है। लाल कृष्ण आडवाणी को भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उनके आने की संभावना कम है।

लालू से बात कर मोदी ने दिया बेटे की शादी का निमंत्रण
- सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को भी फोन कर बेटे की शादी में आने का निमंत्रण दिया है। 
- दूसरी ओर मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और बंगाल, गोवा, मेघालय जैसे कई राज्यों के राज्यपालों ने आने की सूचना दे दी है। 
- इस विवाह के लिए कोई आमंत्रण कार्ड नहीं छपा है। ई कार्ड से लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि शादी में करीब 15000 से ज्यादा लोग आयेंगे। 
- निमंत्रण पत्र में विवाह स्थल राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान दिया गया है, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण वेटनरी ग्राउंड या अन्य वैकल्पिक स्थल पर विचार चल रहा है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery