Thursday, 22nd May 2025

जन्म समय क्या कहता है आपकी पर्सनालिटी के बारे में

Fri, Nov 24, 2017 8:43 PM

ज्योतिष में इस बात का बड़ा महत्व है कि आपका जन्म किस घड़ी यानी किस समय में हुआ है। वास्तव में जन्म समय उस इन्सान के बारे में बहुत कुछ कहता है। यहां हम इसी बारे में रोचक बातें बताएंगे -

रात 12 से 2 बजे: इस समय में पैदा होने वालों की जिंदगी में परिवार की बहुत अहमियत होती है। ये भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं। बाहरी लोगों से खुलकर नहीं बोलना भी इनके स्वभाb का हिस्सा होता है।

रात 2.01 बजे से सुबह 4 बजे: ये बहुत अच्छे वक्ता और सामाजिक प्राणी होते हैं। इन्हें जिंदगी में हमेशा रोमांच चाहिए। हम काम को बड़े उत्साह से करते हैं। ज्यादातर समय घर से बाहर ही गुजरता है। वॉकिंग, जॉगिंग, स्वीमिंग, योगा में खास रुचि होती है, इसलिए ये सेहतमंद बने रहते हैं।

सुबह 4.01 बजे से 6 बजे: ये लोग इरादे के पक्के होते हैं। एक बार फैसला कर लें तो कभी मन नहीं बदलते। दूसरे की बात का सम्मान करते हैं, लेकिन आखिरकार खुद को ही सही मानते हैं। रोमांटिक होते हैं और प्रेम के मामले में ओल्ड फैशन कहलाते हैं।

सुबह 6.01 से 8.00 बजे: इस समय जन्मे लोग जन्मजात नेता होते हैं। ये हर काम को परफेक्ट करने में विश्वास रखते हैं। बड़े लक्ष्य तय करते हैं और उन्हें हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि जीवन में इन्हें दूसरे लोगों की ईर्ष्या का सामना भी करना पड़ता है।

सुबह 8.01 बजे से 10 बजे: ये लोग खुद पर बहुत गर्व करते हैं। अपने ज्ञान के आगे दूसरों को कुछ नहीं समझते। लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। ये बड़े काम करने वाले और बड़े सपने देखने वाले लोग होते हैं।

सुबह 10.01 बजे से दोपहर 12 बजे तक : ये खुशमिजाज और क्रिएटिव होते हैं। ये सहज तरीके से दूसरों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ख्याति भी खूब कमाते हैं, इसलिए इनके दुश्मन भी होते हैं।

दोपहर 12.01 बजे से 2 बजे: ये जिम्मेदार लोग होते हैं और जिंदगी में लंबे लक्ष्य लेकर चलते हैं। प्रोफेशन की तरफ ज्यादा झुकाव होने के कारण प्रायवेट लाइफ थोड़ी गड़बड़ रहती है।

दोपहर 2.01 बजे से शाम 4 बजे: ये दूसरों पर दया करने वाले लोग होते हैं। इनका रुटीन तय रहता है और उसी के हिसाब से काम करते हैं। इसके चलते कुछ लोग इन्हें बोरिंग पर्सन भी करते हैं।

शाम 4.01 बजे से 6 बजे: ये बहुत आशावादी होते हैं। जीवन की पूरी हकीकत से वाकिफ होते हैं। किसी व्यक्ति को पूरी तरह जानने के बाद ही उसे अपने मन की बात बताते हैं।

शाम 6.01 बजे से रात 8 बजे: ये लोग सबसे समानुभूति रखते हैं। दूसरों की भावनाओं को बहुत आसानी से समझ लेते हैं। दूसरों की जरूरतों का खुद से पहले ख्याल रखते हैं। दुनिया इनकी इस खूबी को मानती भी है।

रात 8.01 बजे से 10 बजे: ये सबसे ज्यादा जिम्मेदार लोग होते हैं। दिए गए काम को परफेक्ट तरीके से करते हैं। योजना बनाकर किसी काम को कैसे पूरा किया जाता है, यह बखूबी जानते हैं।

रात 10.01 बजे रात 11.59 बजे तक: ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और भविष्य की पुख्ता योजना बनाकर चलते हैं। मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करते हैं। इनमें क्रिएटिविटी भी जबरदस्त होती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery