कोरबा। एक शख्स को खुले में शौच जाना काफी महंगा पड़ा गया। एक अज्ञात युवक उसे मना किया और जब वो नहीं माना तो उसने अधेड़ की नाक काट दी। युवक के हमले से जख्मी अधेड़ का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानिए पूरी मामला...
- घटना कोरबा के बालको थाना इलाके की है। यहां कैलाश नगर के रहने वाले अधेड़ धरमलाल आदतन रोज की तरह सुबह खुले में शौच करने गया था।
- एक अज्ञात युवक ने धरमलाल को शौच करने से मना किया। जब धरमलाल नहीं माना और खुले में ही शौच करने लगा तब युवक कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा।
- थोड़ी देर में उसने जेब से हाथ निकाला और अधेड़ पर टूट पड़ा। उसने धरमलाल की ब्लेड से नाक काट दी।
- इसके बाद वो फरार हो गया। इधर लहूलुहान हालत में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां जहां डॉक्टर ने टांके लगाकर नाक को जोड़ा।
- मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खुले में नहीं जा रहे लोग
- इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुले में शौच जाने से कतरा रहे हैं।
- पुलिस का कहना है महज खुले में शौच जाने पर कोई इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। मामला और भी हो सकता है।
Comment Now