भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला घेरने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें शिवाजी चौक के नजदीक रोक लिया, इसके बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटाया।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे। सभी लगातार गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे।
कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इससे साफ है कि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए।
Comment Now