जबलपुर। मध्यप्रदेश इन दिनों रहस्यमय बीमारियों का गढ़ बना हुआ है और लोगों को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। इसी क्रम में आज जबलपुर अस्पताल में एसआई अनुराग पंचेश्वर की मौत हो गई है। अनुराग को पहले मलेरिया बताया गया इसके बाद जांच होने पर पता चला कि डेंगू है। डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका है।
अनुराग को एक बहुत ही काबिल पुलिस ऑफिसर माना जाता था। वह विभाग की शारीरिक गतिविधियों में काफी भाग लिया करते थे। उनके पिता का नाम दिलीप पंचेश्वर हैं और वह भी पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस विभाग में इस खबर के बाद से काफी निराशा है। अनुराग की अभी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
Comment Now