Thursday, 22nd May 2025

नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट: 12 की मौत, 22 से ज्यादा घायल

Fri, Nov 17, 2017 7:55 PM

इंटरनेशनल डेस्क. नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी में तीन आत्मघाती महिला हमलावरों के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा घायल हो गए। माइदुगुरी पुलिस के मुताबिक, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। फिलहाल इस हमले की किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन, इसके पीछे इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि, बोको हरम बोर्नो राज्य के माइदुगुरि में कई हमलों का जिम्मेदार रहा है। वह हमलों के लिए अधिकांश महिला आत्मघाती हमलावरों का इस्तेमाल करता है।

- राज्य में सरकारी अधिकारी बेलो डंबट्टा ने कहा कि पहला विस्फोट शाम की नमाज करने एकत्र हुए लोगों के एक समूह के करीब हुआ, जिसमें सात की मौत हो गई। 
- एक और हमलावर ने घर के अंदर विस्फोट कर दिया और अन्य दो अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही खुद को उड़ा दिया। 
- बोको हराम से जुड़े संघर्षों में वर्ष 2009 से अभी तक कम से कम 20,000 लोग मारे गए हैं और 26 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ कर अन्यत्र जाने को मजबूर हुए हैं।
- माइदुगुरी की सड़कें यातायात के लिए खुली हैं लेकिन हमले की आशंका के चलते, आगे जाने वाले वाहनों को सेना की ओर से मदद दी जा रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery