Thursday, 22nd May 2025

मुकेश अंबानी की फैमिली एशिया में सबसे अमीर, 2.91 लाख करोड़ की संपत्ति

Thu, Nov 16, 2017 7:15 PM

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैैन मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार बन गया है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, अंबानी परिवार के पास 2.91 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। पिछले साल की तुलना में इसमें 74% यानी 1.23 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स ने बुधवार को एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की। इनकी कुल संपत्ति 45.43 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। एक साल पहले की तुलना में यह 35% बढ़ी है।

 

 

 

 

दूसरे पायदान पर साउथ कोरिया की ली फैमिली

- साउथ कोरिया की ली फैमिली 2.65 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। ली परिवार कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग का प्रमोटर है।

- सैमसंग के शेयरों की प्राइज एक साल में 75% बढ़ी है। परिवार की नेटवर्थ में 72,800 करोड़ यानी 28% बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 1.92 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ ली परिवार एशिया में सबसे ज्यादा अमीर था।

- भारत के सहगल (टीएसजी) और वाडिया समेत छह परिवार पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। सहगल परिवार 40,000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 41वें और वाडिया भी करीब इतनी ही संपत्ति के साथ 42वें नंबर पर हैं।

- 2016 से तुलना करें तो 43 परिवारों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। फोर्ब्स ने नेटवर्थ के आकलन में 31 अक्टूबर की स्टॉक वैल्यू को लिया है।

 

एक साल में अंबानी की संपत्ति सर्वाधिक 1.23 लाख करोड़ बढ़ी

- अंबानी परिवार की संपत्ति में सबसे ज्यादा 74% बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का ऑइल रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने और जियो के कारण कंपनी के शेयर एक साल में 78% बढ़े।

 

50 परिवारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा 18 भारत के
- लिस्ट में सबसे ज्यादा 18 परिवार भारत के हैं। दूसरे नंबर पर हांगकांग है, जहां के 9 परिवार एशिया की टॉप 50 फैमिली में शामिल हैं।

 

एशिया के सबसे अमीर परिवार

 

 

परिवार कंपनी देश नेटवर्थ
अंबानी रिलायंस भारत 2.91
ली सैमसंग साउथ कोरिया 2.65
क्वोक सुन हंग काइ प्रॉपर्टीज हांगकांग 2.62
चियारावानोंत चैरोइन पोकफांद ग्रुप थाईलैंड 2.18
हारतोनो तंबाकू बिजनेस इंडोनेशिया 2.08

(नेटवर्थ लाख करोड़ रुपए में)

 

भारत के सबसे अमीर 5 परिवार

फैमिली रैंकिंग नेटवर्थ
मुकेश अंबानी 1 291
अजीम प्रेमजी 11 125
एल.एन. मित्तल 14 112
साइरस मिस्त्री 16 104
कुमारमंगलम बिड़ला 19 91.6
 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery