Monday, 14th July 2025

बसे विदेश में, मन देश में, 8 साल में 300 को बनाया आत्मनिर्भर

Thu, Nov 16, 2017 7:00 PM

नीमच। नीमच के जिया डेरकी सालों पहले अमेरिका में बस गए, लेकिन मातृभूमि का मोह और कुछ करने की इच्छा शक्ति के चलते उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा काम किया है। उन्होंने महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र आरंभ किया है। इसमें 8 साल में करीब 300 महिलाएं प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन चुकी है।

बोहरा समुदाय के जिया डेरकी (65) करीब 15 साल पूर्व परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और वहां प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं। हजारों किमी दूर होने के बावजूद वे मातृभूमि को नहीं भूल सके।

शहर के प्रति कुछ करने की इच्छा से उन्होंने करीब 8 साल पूर्व 50 हजार रु. खर्च कर कर ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया। विजय टॉकीज चौराहा के समीप स्वयं के भवन में 2 बड़ी और 6 छोटी सिलाई मशीनों के साथ कपड़े और अन्य जरूरी सामान जुटाया। यहां बिना किसी भेदभाव के हर जाति-धर्म की महिलाओं और युवतियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी।

केंद्र में एक प्रशिक्षक हैं जिन्हेंे 2700 रु. वेतन का भुगतान भी वे करते हैं। केंद्र संचालन का कुल खर्च माह में 4 हजार रु. आता है। 8 साल में इस प्रशिक्षण केंद्र से करीब 300 महिलाएं और युवतियां आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। हाथों में हुनर से उन्हें आजीविका चलाने का एक सशक्त माध्यम भी मिला। 150 से ज्यादा ने स्वयं का रोजगार स्थापित कर लिया।

दो साल में आते हैं नीमच

प्रशिक्षण केंद्र के सुचारु संचालन के लिए उन्होंने अपने करीबी जैबुन, फिजा, स्र्खसाना और कस्लीम को जिम्मेदारी सौंप रखी है। वे भी हर 2 साल में 3 माह के लिए नीमच आते हैं। इस दौरान वे प्रशिक्षार्थियों को उपहार देते हैं। उनके लिए पार्टी और पिकनिक टूर भी आयोजित करते हैं।

प्रतिदिन 25 को प्रशिक्षण

जिया डेरकी के इस अनूठे व कारगर अभियान को सलमा प्रश्ािक्षण केंद्र के जरिए पूरा किया जाता है। प्रशिक्षक शाहिदा बी के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट संचालित की जाती है। इसमें 25 महिलाओं और युवतियों को प्रश्ािक्षण दिया जाता है।

यहां उन्हें 12 तरह की सलवार-कुर्तियां बनाना सिखाया जाता है। 3 तरह के ब्लाउज, लांछे, पेटीकोट और बेग बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण का अवधि 6 माह है। यदि प्रशिक्षणार्थी सीख नहीं पाती है तो प्रशिक्षण की अवधि पाने की दशा में अवधि 1 साल तक कर दी जाती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery