मुंबई. दाऊद इब्राहिम की जब्त की गई 10 में से 3 प्रॉपर्टीज मंगलवार को 11.58 करोड़ रुपए में नीलाम कर दी गईं। तीनों को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीदा है। इनमें से डामरवाला बिल्डिंग 3 करोड़ 52 लाख 53 हजार में, शबनम गेस्ट हाउस 3 करोड़ 52 लाख में और रौनक अफरोज होटल 4 करोड़ 52 लाख 53 हजार रुपए में नीलाम हुईं।
- रौनक अफरोज होटल के लिए पिछली बार सबसे ज्यादा 4 करोड़ 28 लाख रुपए की बोली जर्नलिस्ट एस बालाकृष्णन ने लगाई थी, लेकिन वे रकम चुका नहीं सके थे।
- नीलामी में शामिल होने वाले ऑल इंडिया हिंदू महासभा के प्रेसिडेंट स्वामी चक्रपाणि महाराज पर सभी की निगाहें थीं। उन्होंने दाऊद का होटल खरीदकर वहां टॉयलेट बनाने की बात कही थी।
- इसके लिए उन्हें मंगलवार को 23 लाख 72 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी थी। वहीं तय वक्त में एक करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपए का पेमेंट करना था।
- चक्रपाणी पिछली बार नीलामी में दाऊद की कार खरीदकर उसे सार्वजनिक रूप से जला चुके हैं।
1) शबनम गेस्ट हाउस: डबल स्टोरी बिल्डिंग है। यह भिंडी बाजार में याकूब स्ट्रीट पर है। इसकी रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 23 लाख रुपए रखी गई थी।
2) डामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे:यह पकमोडिया और याकूब स्ट्रीट के कॉर्नर पर बनी है। इसमें 80 के दशक में दाऊद और उसका परिवार रहता था। इसकी रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए रखी गई थी।
3) होटल रौनक अफरोज:इसे दिल्ली जायका होटल के नाम से भी जाना जाता है। भिंडी बाजार में ही बने इस होटल के लिए 1 करोड़ 18 लाख की रिजर्व प्राइस रखी गई थी।
Comment Now