Friday, 23rd May 2025

2014 के पहले लोग पूछते थे कितने गया, अब पूछते हैं कितना आया: मनीला में मोदी

Tue, Nov 14, 2017 12:51 AM

मनीला.नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को भारतीय कम्युनिटी को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के एचीवमेंट गिनाए। बताया कि करप्शन के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा रही है?
उन्होंने कहा- " 2014 के पहले खबरें आती थीं, कितना गया। अब लोग पूछते हैं मोदीजी कितना आया। हमारे देश में कोई कमी नहीं है। देश के पास ताकत है। गरीब से गरीब को साथ लेकर चल रहे हैं, इसके परिणाम ऐसे मिलेंगे कि आप भी लंबे वक्त तक यहां रहना पसंद नहीं करेंगे।"
 
 

मनीला में नरेंद्र मोदी के स्पीच की 7 अहम बातें

 

1)आपसे बिना मिले जाता तो ये मेरे लिए अजीब होता

- नरेंद्र मोदी ने कहा- "नमस्ते, अगर आपसे बिना मिले जाता तो ये मेरे लिए अजीब होता। आप लोग काम के दिन भी अलग-अलग जगहों से यहां आए। भारत के प्रति आपके लगाव के चलते ही हम सब यहां आज जमा हुए हैं। मैं सबसे पहले जहां भी जाता हूं। भारतीयों से जरूर मिलता हूं। आज आपने जो अनुशासन दिखाया, उसके लिए बधाई। मेरे लिए ये बड़ा मौका है।" इससे पहले मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। बता दें कि मोदी ASEAN समिट (आसियान शिखर सम्मेलन) में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस में हैं।"
 
2) पहली बार आया हूं यहां
- नरेंद्र मोदी ने कहा- "यहां पहली बार आया हूं, लेकिन भारत के लिए ये देश बहुत अहम है। जब से प्रधानमंत्री बना हूं, हमने एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर बल दिया है, क्योंकि हमें इन देशों के साथ अपनापन महसूस होता है। कुछ विरासतों के कारण एक इमोशनल बाइंडिंग हमारे बीच है।" 
- "शायद ही बहुत कम देश होंगे कि जिन्हें रामायण और बुद्ध के प्रति श्रद्धा न हो। ये अपने आप में एक विरासत है। ये काम भारतीय समुदाय बखूबी कर सकता है। जो काम एम्बेसी करती है, वहीं काम एक आम भारतीय कर सकता है।"
 
3) भारत में कुछ बुरा होता है, तो आपको नींद नहीं आती है क्या?
- नरेंद्र मोदी ने कहा-"वह गौरव के साथ भारतीय होने की बात करता है। किसी भी देश के लिए ये एक पूंजी है। भारतीय हर देश में फैले हैं और देश-विदेश घूमने का शौक रखते हैं। हम जहां गए, जिससे मिले उसे अपना बना लिया। अपनापन बचाकर दूसरे को अपना बनाना एक दृढ़ निश्चय का परिचय कराता है। आप कितने सालों से बाहर रहे होंगे। भाषा से भी नाता टूट गया होगा, लेकिन जब भी भारत में कुछ बुरा होता है आपको नींद नहीं आती है और अच्छाई पर भी फूले नहीं समाते हैं।
 
4)भारतीयों को दुनिया में कोई नहीं रोक सकता
- प्रधानमंत्री ने कहा - "हम देश को उस स्तर पर ले जाएं, जिससे दुनिया की बराबरी कर सकें। एक बार इस लेवल पर आ गए तो कोई देश हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगा। एक बार कठिनाइयों को पार कर लिया तो भारतीयों के दिल ,दिमाग और भुजाओं में वो बल है कि उसे कोई रोक नहीं सकता है। इसीलिए सरकार ने सवा सौ करोड़ देशवासियों, प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत है। इतिहास में कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई कि हमने किसी देश का बुरा किया हो।
 
5) भारतीय देने वाले लोग हैं, लेने वाले नहीं
- प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने कहा- "मैं दुनिया के नेताओं को बताता हूं कि पहले और दूसरे विश्व युद्ध में हमारे देश के डेढ़ लाख जवानों ने शांति के शहादत मोल ली थी। हमें किसी की जमीन नहीं चाहिए थी। हम लोग देने वाले लोग है, लेने वाले नहीं और छीनने वाले तो कतइ नहीं। आज दुनिया में कहीं भी अशांति पैदा होती है तो यूएन की पीस कीपिंग फोर्स वहां जाती है। इसमें सबसे ज्यादा हिन्दुस्तान के जवान हैं।"
 
6) एशिया की है 21वीं सदी
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- " भारत बुद्ध और गांधी की धरती। हम वो लोग हैं, जिन्होंने शांति को जिया है, उसे पचाया है और बढ़ाया है। इसीलिए तो हमारे पूर्वजों ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही है। दुनिया उसी देश को मानती है, जिसका वर्तमान पराक्रमी हो। भले ही भविष्य कितना भी उज्जवल क्यों न रहा हो। 21वीं सदी एशिया की है, मुझे लगता है कि यह संभव है।"
 
7) 67 हजार करोड़ों रुपए जमा हुए जनधन अकाउंट्स
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "पिछले दिनों भारत से सकारात्मक खबरें आती रही हैं। हर बार फैसले देश हित और विकास को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की। मनीला में बैंकिंग कैसी है, सबको पता है। मैंने कहा कि हर भारतीय को बैंक में एंट्री का हक मिलना चाहिए। उसे बैंक के बाहर गार्ड देखकर डर लगता था। मैंने गरीबों को देखा है, लेकिन अमीरों की गरीबी को भी देखा है। आज उन जनधन अकाउंट्स में 67 हजार करोड़ों रुपए जमा हैं। पहले वे गेंहूं या घर के किसी कोने में पैसे छिपा कर रखते थे।"

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery