Thursday, 22nd May 2025

कुछ लोग धोनी का करियर खत्म करना चाहते हैं: रवि शास्त्री

Sun, Nov 12, 2017 7:12 PM

कोलकाता। भारतीय कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती रहती हैं। मगर हालिया टी-20 सीरीज में धोनी के प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों के बाद शास्त्री उनके बचाव में खड़े हो गए हैं।

शास्त्री के अनुसार कुछ लोग धोनी से जलते हैं और उनका करियर खत्म करना चाहते हैं, लेकिन धोनी एक शानदार खिलाड़ी हैं।

35 साल के धोनी ने राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 37 गेंदों पर 49 रन बनाए थे। यह मैच भारत 40 रनों से हार गया था। इसके बाद से ही धोनी को टी-20 टीम से बाहर करने की मांग आलोचकों ने शुरू कर दी।

शास्त्री ने कहा- धोनी जैसे शानदार क्रिकेटर को अपने भविष्य का फैसला खुद लेने का मौका देना चाहिए। शास्त्री की इस टिप्पणी को पूर्व क्रिकेटर अजित आगरकर और वीवीएस लक्ष्मण पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने धोनी की आलोचना की थी।

धोनी के धीमे स्ट्राइकरेट के कारण इन्होंने कहा था कि अब क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में धोनी का विकल्प तलाशना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शास्त्री से पहले भारतीय कप्तान कोहली भी धोनी का बचाव करते नजर आ चुके हैं।

उन्होंने कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता लोग सिर्फ धोनी पर ही ऊंगली क्यों उठाते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery