Friday, 23rd May 2025

जर्मन नर्स ने बोरियत दूर करने के लिए किए 100 मर्डर, मरीजों को लीथल इंजेक्शन दिया

Sat, Nov 11, 2017 6:05 PM

बर्लिन.जर्मनी में लीथल इंजेक्शन से मरीजों को मौत की नींद सुलाने वाले नर्स के केस में नया खुलासा हुआ है। इन्वेस्टिगेटर्स का कहना है कि मर्डर के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा नील्स होएगल 100 से ज्यादा लोगों के मर्डर का जिम्मेदार है। उनका कहना है कि मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। नील्स पर आरोप है कि उसने बोरियत दूर करने के लिए मरीजों को लीथल इंजेक्शन दिए थे। इंटेसिव केयर में किया मरीजों का मर्डर...
 
- 41 साल के नील्स होएगल को साल 2015 में दो मर्डर और चार मर्डर की कोशिश के मामलों में दोषी ठहराया गया था। 
- होएगल ब्रीमेन सिटी के डेलमेनहॉर्स्ट हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करता था, जहां उसने इंटेसिव केयर के मरीजों का मर्डर किया।
- इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने अगस्त में कहा कि होएगल ने 90 से ज्यादा मरीजों का मर्डर किया है।
- गुरुवार को पुलिस और प्रॉसीक्यूटर ने 16 और मौतों की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक होएगल ने 1999 से 2005 के बीत दो अन्य हॉस्पिटल में जॉब के दौरान इसे अंजाम दिया।
- टॉक्सिलॉजी स्टडीज के तहत हो रही 5 दूसरे केसेज की जांच में और मौतें भी सामने आ सकती हैं। इन्वेस्टिगेटर्स ने तुर्की के भी तीन पूर्व पेशेन्ट की जांच की तैयारी की है।
 
पूछताछ में जुर्म कबूल किया
-नर्स होएगल ने भी पूछताछ में माना था कि उसने मरीजों को खतरनाक इंजेक्शन दिए थे, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता था। इसके साथ ही उनके बाकी बॉडी पार्ट्स भी काम करना बंद कर देते थे।
- होएगल ने बताया था कि वो बोरियत से बाहर निकलने के लिए ऐसा करता था। उसने बताया था कि वो दवा देने के बाद ऐसे मरीजों को बचाने की कोशिश करता था। कमायाबी मिलने पर उसे बहुत खुशी होती थी और वो खुद को रक्षक के तौर पर दिखाता था। नाकामी हाथ लगने पर उसे काफी निराशा होती थी।
 
अनोखा मामला
- केस के चीफ पुलिस इन्वेस्टिगेटर आर्न स्चिमिद्त के मुताबिक, जर्मन रिपब्लिक के इतिहास में ये बहुत अनोखा मामला है। होएगल अपने पैटर्न के बिना भी लोगों का मर्डर करता था। कई बार मरीज की हालत गंभीर होने पर वो उन्हेें बचाने के लिए प्रेयर भी करता था। 
- प्रॉसीक्यूटर डेनियल स्कीरेक बोहलेमैन के मुताबिक, उसे अपने सभी केस नहीं याद हैं, लेकिन 30 से ज्यादा मामलों में उसे पेशेन्ट और उनका बिहेवियर तक याद है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery