हत्या कर युवक के शव को पेड़ से लटकाया, ऐसे ले जानी पड़ी लाश
Fri, Nov 10, 2017 8:28 PM
समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद हत्यारों ने युवक की लाश को पेड़ से लटका दिया। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखा। शव को गांव से दूर खेत में स्थित एक पेड़ से लटकाया गया था। वहां तक किसी गाड़ी के जाने का रास्ता नहीं था। शव को पेड़ से नीचे उतारने के बाद समस्या थी कि इसे रोड तक कैसे ले जाया जाए। इसके लिए गांव के चार युवक आगे आए। सभी ने शव के हाथ पैर पकड़े और उसे उठाकर सड़क तक ले गए। वीडियो मिक्सिंग करता था मृतक...
- घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत गांव की है। गुरुवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता देखा।
- युवक की पहचान विभूतिपुर थाने के बेलसंडी गांव के सूरज राय के बेटे रमेश कुमार के रूप में की गई।
- वह विभूतिपुर के सिंघिया चौक पर वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। वह जितवारपुर निजामत अपने एक दूर के संबंधी के यहां आया हुआ था।
- पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल यूडी केस दर्ज छानबीन में जुट गई है।
- युवक की शादी पांच-सात साल पहले हुई थी। पत्नी से उसका संबंध ठीक नहीं चल रहा था।
टूटी है गर्दन के पीछे की हड्डी
- शव का पोस्टमार्टम करने वाले सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि युवक के गर्दन की हड्डी पीछे से टूटी हुई है।
- आत्महत्या की स्थिति में गले के पास सामने की हड्डी टूटती है। युवक की जीभ भी निकली हुई नहीं थी। न उसके अंदरूनी अंग से कोई डिस्चार्ज हुआ था।
- पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आखिर हत्या है या आत्महत्या। वैसे दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर घटना की छानबीन कराई जा रही है।
Comment Now