Thursday, 22nd May 2025

मैं कार्यकर्ताओं का ईश्वर, उनका कोई बाल बांका नहीं कर सकता: सपा के पूर्व मंत्री

Mon, Nov 6, 2017 7:50 PM

हरदोई. समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल ने यहां पार्टी वर्कस के सम्मेलन में खुद को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा, "वो कार्यकर्ताओं के लिए ईश्वर हैं, उनके रहते उनका कोई बाल बांका नही कर सकता। बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। सभी नेता अपनी पार्टी के पक्ष में काम करने वालों को खुश करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
 

BJP नेताओं को बताया झूठा और फरेबी

- अग्रवाल ने कहा, "देशहित की बात करने वाले बीजेपी के लोगों के पास कोई कार्यकर्ता जाता है, वो उसके काम को गलत बताकर बचते नजर आते हैं। अगर सही काम कराना होगा, तो लोग नेताओं के पास क्यों जाएंगे। नेताओं का काम कार्यकर्ताओं को सपोर्ट करना होता है, चाहे उसके लिए नियम क्यों ना बदलने पड़ें।
 

योगी पर कसा तंज

- सीएम योगी के एंटी रोमियो स्क्वाॅड पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "जिनकी शादी नहीं हुई, उन्हें क्या पता रोमियो क्या होता है। अगर नौजवान पर चोट करेंगे तो नौजवान भी मुहर लगाकर जोर से चोट मारेगा। नौजवान बालिग है, उसे छूट देनी चाहिए।
 

हिंदू देवी-देवताओं पर की थी टिप्पणी

- 19 जुलाई को नरेश अग्रवाल राज्यसभा में भीड़ की हिंसा के दौरान हुई घटनाओं पर बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा था कि 1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई 'रामभक्त' जेल गए थे। उस वक्त कई स्कूलों को अस्थाई जेल बना दिया गया था। ऐसी एक जेल में वे भी गए थे। उन्होंने वहां की दीवार पर 'रामभक्तों' की ओर से लिखी गई दो लाइन देखी थीं। उन दो लाइनों को उन्होंने सदन को सुनाया था। इनमें कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बातें कही गईं थीं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery