Thursday, 28th August 2025

आसान तकनीक से भारत में बनते हैं अचार-मुरब्बे, पापड़: वर्ल्ड फूड इंडिया में मोदी

Fri, Nov 3, 2017 8:34 PM

 दिल्ली.नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का इनॉगरेशन किया। इसमें मोदी ने कहा- "भारत की ताकत उसका एग्रीकल्चर है। इसमें विविधता भी है। हमारे यहां कई तरह की फसलें होती हैं। भारत में गेहूं, चावल, केला, पपीता और कई सब्जियां पैदा होती हैं। फूड प्रॉसेसिंग भारत में जीवन जीने का तरीका है। साधारण घरेलू तकनीक से हमारे यहां अचार-मुरब्बे, पापड़ और चटनियां बनाई जाती हैं।" इसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समेत बड़ी फूड कंपनियों के चीफ हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्ट्री की ओर से किया गया है। तीन दिन चलने वाले इस मेले का मकसद फूड इकोनॉमी में बदलाव लाना और भारत को ग्लोबल फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री का सोर्सिंग हब बनाकर किसानों की इनकम को दोगुना करना है। इस मेले में 800 किलो खिचड़ी पकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश भी की जाएगी। और क्या कहा मोदी ने...
 
 
- नरेंद्र मोदी ने कहा- "भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। जीएसटी ने विकास के नए रास्ते खोले हैं और कई टैक्सों को खत्म किया है। प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ी है। अब कॉन्टैक्ट फार्मिंग भी हो रही है।"
- "वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में भारत ने इस साल 30 पायदान की छलांग लगाई है।"
 

संजीव कपूर बनाएंगे खिचड़ी

  • इवेंट के अगले दिन 4 नवंबर को संजीव कपूर सात फीट चौड़ी और एक हजार लीटर कैपिसिटी वाली कड़ाही में यह खिचड़ी बनाएंगे।
  • यह खिचड़ी अनाथ और गरीब बच्चों को बांटी जाएगी।
  • यह भारत की खिचड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर करने की कोशिश है।
  • पहले सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि इस आयोजन में खिचड़ी को नेशनल फूड भी डिक्लेयर किया जाएगा।

मंत्री को देनी पड़ी सफाई

  • खिचड़ी को नेशनल फूड डिक्लेयर किए जाने की खबरें आने के बाद फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत कौर को सफाई देनी पड़ी थी।
  • उन्होंने ट्वीट किया- नेशनल फूड पर खूब खिचड़ी पकी, यह सब वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की कोशिश है।

उमर अब्दुल्ला ने भी जताई थी हैरानी

  • खिचड़ी को नेशनल फूड डिक्लेयर किए जाने की खबर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने हैरानी जताई थी।
  • उन्होंने ट्वीट किया, "तो क्या जब भी हम किसी को खिचड़ी खाते हुए देखें, हमें हर बार खड़ा होना पड़ेगा? क्या फिल्म देखने से पहले इसे खाना जरूरी है?"

65 हजार करोड़ का मेगा इवेंट है वर्ल्ड फूड इंडिया

 
इस इवेंट पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र का दावा है कि इस इन्वेस्टमेंट से 10 लाख रोजगार पैदा होंगे। देश के 28 राज्य इस इवेंट के पार्टनर बनने वाले हैं। 50 ग्लोबल कंपनियों के सीईओ इवेंट में शिरकत करेंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery