नई दिल्ली.कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। वे शिमला दौरे पर गई थीं, इसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चेकअप के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''परेशानी की कोई बात नहीं मां अब ठीक हैं। आपके प्यार और चिंता जताने के लिए शुक्रिया।'' बता दें कि पिछली बार सोनिया मई में हॉस्पिटल आई थीं। सोनिया को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाए - हॉस्पिटल मैनेजमेंट बोर्ड के प्रेसिडेंट डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया को शाम 5 बजे हॉस्पिटल लाया गया। उनकी हालत अब ठीक है। डॉक्टर इस पर नजर रख रहे हैं। - बताया जा रहा है कि सोनिया को दिल्ली लाने के लिए दोपहर में एक एयर एम्बुलेंस शिमला भेजी गई थी। इसके साथ डॉक्टर्स की टीम साथ गई थी। कब-कब बीमार पड़ीं सोनिया गांधी? - 10 मई को सोनिया को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी, तब भी उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके पहले सोनिया की सेहत काफी दिनों से ठीक नहीं थी। उन्होंने साल की शुरुआत में हुए यूपी इलेक्शन के कैम्पेन में हिस्सा नहीं लिया था। - फरवरी में सोनिया को सांस लेने में परेशानी हुई थी। वह कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहीं। तब तबीयत खराब होने के लिए मौसम में बदलाव को वजह बताया गया। - अगस्त, 2016 में बनारस में रैली के दौरान सोनिया की तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें डी-हाइड्रेशन की शिकायत बताई गई। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गई थीं। - 29 मई, 2016 को भी वायरल इन्फेक्शन (बुखार) के चलते सोनिया गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं।
Comment Now