Thursday, 22nd May 2025

छठ: लालू ने की सूर्य पूजा, पत्नी राजलक्ष्मी के साथ मुलायम के सांसद पोते भी पहुंचे

Fri, Oct 27, 2017 7:18 PM

पटना. ऊगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो गया। इस मौके पर आजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के घर पर रौनक दिखी। पूजा में उनकी छोटी बेटी राजलक्ष्मी भी शामिल हुईं। उनके पति और मुलायम के सांसद पोते तेज प्रताप यादव भी अपनी ससुराल पहुंचे। शुक्रवार सुबह राबड़ी देवी अर्घ्य देने के लिए घर में बने तालाब पर पहुंची। यहां लालू ने भगवान सूर्य को गाय का दूध चढ़ाकर पूजा की।
 
- छठ पर्व के समापन पर लालू ने पीतल के लोटे से भगवान सूर्य को दूध अर्पित किया। इसके बाद तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और परिवार के बाकी सदस्यों ने दूध अर्पित किया। आखिरी में लालू ने तालाब के पानी में भगवान सूर्य को बकेट से दूध अर्पित किया।
 

लालू-राबड़ी ने मांगी जनता के कल्याण की मन्नत

- इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज गाय के दूध और गंगा के जल से अर्घ्य देने का विधान है। छठ पूजा का बड़ा महत्व है। हमने छठी मइया से बिहार और देश के लोगों के कल्याण की मन्नत मांगी है। इस मौके पर पूरा परिवार इकट्ठा है इससे खुशी हो रही है। 
- राबड़ी देवी ने कहा कि छठ पूजा पूरे साफ सफाई और नियम से की जाती है। व्रती जितनी श्रद्धा से पूजा करती हैं, छठी मइया उन्हें उतना ही आशीष देती हैं। खराब सेहत के चलते पिछले साल मैंने छठ नहीं किया था, लेकिन इस बार मन नहीं मान रहा था।
 

नीतीश कुमार ने भी अर्पित किया दूध

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार की पत्नी गीता देवी ने छठ का व्रत रखा। नीतीश भी अपने आवास में बने तालाब में उतरे और दूध अर्पित कर भगवान सूर्य की पूजा की।
 

गंगा के घाट पर पहुंचे लाखों लोग

- शुक्रवार सुबह पटना के अलग-अलग गंगा घाटों लाखों लोग पर ऊगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। 
- रातभर गंगा के घाट पर लोगों की चहल-पहल रही। बहुत से व्रती रातभर घाट पर रुके और सुबह छठ पूजा की।
 

लालू यादव की सभी बेटियां मायके आईं

- खराब सेहत के बावजूद राबड़ी देवी ने छठ पूजा की। इससे पहले गुरुवार शाम सबसे पहले लालू यादव ने राबड़ी देवी को अर्घ्य दिलाया। इसके बाद बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप ने अर्घ्य दिलाया।
- दोनों बेटों के बाद बेटियों ने अपने पति और बच्चों के साथ राबड़ी देवी को अर्घ्य दिलाया। छठ के मौके पर मीसा भारती समेत लालू की 6 बेटियां अपने बच्चों के साथ मायके आईं हैं।
- छठ पूजा के लिए व्रती को 36 घंटे तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखना पड़ाता है। यही वजह है कि सेहत खराब होने पर इस व्रत को करना काफी कठिन होता है। 
- पूर्व सीएम राबड़ी देवी की तबीयत बीते कुछ वक्त से ठीक नहीं है। उन्हें डायबिटीज की शिकायत है, लेकिन बेटियों के कहने पर उन्होंने इस बार छठ का व्रत रखा।
 

सुशील मोदी पर भड़कीं राबड़ी

- इससे पहले, राबड़ी देवी ने बुधवार देर शाम खरना किया। सबको खरना का प्रसाद खिलाया। इसके बाद एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भड़क गईं। कहा- छठी मईया मोदी जी को भोग (सजा) देंगी। 
- राबड़ी देवी बोलीं- मोदी जी ने मेरी छठ पूजा को लेकर अनाप-शनाप बयान दिया है। यह गलत बात है। इससे पता चलता है कि इन लोगों को पूजा-पाठ से कोई मतलब नहीं है।
- राबड़ी देवी ने पूजा की, इसके बाद उनकी बेटी, दामाद, बेटा तेजप्रताप यादव ने उन्हें प्रणाम किया। आशीर्वाद लिया।
 

तेजस्वी ने सुशील मोदी को किया चैलेंज

- छठ पर्व पर सुशील मोदी के ट्वीट का पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को जवाब दिया। 
- उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के परिवार का कोई सदस्य छठ पर्व नहीं करता और न ही उन्हें छठ के बारे में कुछ पता है। अगर पता होता तो वे छठ के बारे में ऐसी बातें ट्वीट नहीं करते। 
- तेजस्वी ने कहा, "सुशील मोदी को छठ के दिन सिर्फ गंगा के घाट पर जाना और फोटो खींचवाना आता है। उन्हें छपास रोग लगा है। सुशील खूब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। वह मुझ पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। मैं उन्हें चैलेंज देता हूं कि अगर हिम्मत है तो मेरे साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। आमने-सामने बैठें। वे आरोप लगाएं और मैं उनका जवाब दूंगा।"
 

सुशील मोदी ने क्या ट्वीट किया था?

- सुशील मोदी ने अपनी एक ट्वीट में लिखा था, "करोड़ों रुपए के मॉल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फंसने पर जिनके बेटों ने तंत्र-मंत्र और वास्तुदोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए, उनकी माताश्री राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में हैं।"
 

रामकृपाल यादव के घर भी हुई पूजा

- केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव दिल्ली से छठ के मौके पर पटना के गोरिया टोली स्थित अपने घर पहुंचे हैं। उनकी पत्नी किरण देवी ने छठ का व्रत रखा था।
 

घाट पर जरूर जाते हैं सुशील मोदी

- बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज साउथ इंडियन हैं। वे छठ पूजा नहीं करतीं। हालांकि, सुशील मोदी छठ पूजा के दिन गंगा घाट जरूर जाते हैं।
- बिहार सरकार में एग्रीकल्चर मिनिस्टर और बीजेपी नेता प्रेम कुमार के घर भी छठ पूजा की गई। प्रेम कुमार इसमें शामिल होने के लिए गया स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। 
- बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव के परिवार में छठ पूजा नहीं हुई। वे छठ के मौके पर अपने रिश्तेदारों (चाची और मौसी) के घर जाते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery