भोपाल। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला कांग्रेस, भाजपा सहित 12 उम्मीदवारों के बीच होगा। नाम वापस लेने की मियाद बीतने से ठीक पहले गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी मरजीना ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने चुनाव चि- का आवंटन कर दिया। कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी को पार्टी चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी ने निर्दलीय अभ्यर्थियों में महेश साहू को डायमंड, अवध बिहारी मिश्रा को ऑटो रिक्शा, दिनेश कुशवाहा को डीजल पंप, देवमन सिंह को टेबल, प्रभात कुमारी को छड़ी, महेन्द्र मिश्रा को ट्रैक्टर चलाता किसान, मो. रजा हुसैन को अलमारी, राधा को एयर कंडीशनर, रितेश त्रिपाठी को सिलाई मशीन और शिववरण को चारपाई चुनाव चि- दिए गए हैं।
यह पूरी प्रक्रिया आयोग के पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार की मौजूदगी में हुई। उधर, चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उन्हें चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Comment Now