Thursday, 22nd May 2025

पति के थे 6 अफेयर, बेटे के सामने पत्नी को गोली मारकर हमले की झूठी कहानी रची

Thu, Oct 26, 2017 7:13 PM

नई दिल्ली. रोहिणी जेल के पास बुधवार को हुए एक महिला के मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने का दिल्ली पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि पंकज के छह महिलाओं से अफेयर थे। इस बात पर उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। ऐसे में पत्नी से निजात पाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। दोनों ने 2007 में लव मैरिज की थी।
 
 
पति ने एक दिन पहले क्या दावा किया था?
- रोहिणी सेक्टर-15 के रहने वाले पंकज मेहरा (35) ने पुलिस को पहले बयान दिया था कि बुधवार तड़के वह अपनी पत्नी प्रिया मेहरा (34) और दो साल के बेटे नेयश के साथ बंगला साहब गुरुद्वारे से लौट रहा था। वह कार से मुकरबा चौक से रोहिणी की तरफ जा रहा था, तभी रोहिणी जेल से 20 कदम की दूरी पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उसकी रिट्ज कार के सामने आकर रुकी। 
- पंकज ने दावा किया था कि वह ड्राइविंग सीट पर था। बाजू में पत्नी बैठी थी। स्विफ्ट में सवार चार बदमाशों में से एक ने पत्नी की तरफ जाकर पिस्टल से शीशा तोड़ दिया। पंकज ने बदमाश के हाथ से पिस्टल छीनने की कोशिश की, तभी उसने फायरिंग कर दी। इसमें प्रिया की मौत हो गई।
 
पति का दावा था- पैसे के लेनदेन में हुई हत्या
- पंकज के मुताबिक, पिछले साल नोटबंदी के दौरान नवंबर में उसने मोनू नाम के एक शख्स से पांच लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। यह रकम अब बढ़कर 40 लाख रुपए हो गई थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। ऐसे में मोनू ने उसकी पत्नी की हत्या करवा दी।
 
पार्टनरशिप में खोला था रेस्टोरेंट
- प्रिया के पिता का आजादपुर मंडी में फल-सब्जी का कारोबार है। उनके भाई कार्तिक ममघानी का दावा है कि पंकज ने अपना सालों से चल रहा सूट का कारोबार दो साल पहले बंद कर दिया था।
- उसने 2015 में ससुराल वालों के साथ पार्टनर्शिप में पहाड़गंज में एक रेस्टोरेंट खोला था। अगस्त में प्रिया के परिवार ने यह रेस्टोरेंट पूरी तरह पंकज के नाम कर दिया था।
 
'चार-पांच महीने पहले हुआ था नया अफेयर'
- प्रिया के परिवार वालों के मुताबिक, पंकज के छह अफेयर चल रहे थे। वह कई बार लड़कियों के साथ पकड़ा जा चुका था। बीते चार-पांच महीने ही एक नया अफेयर शुरू हुआ था। जिसे लेकर वह काफी संजीदा था। उसकी इन आदतों की वजह से प्रिया से उसका अक्सर झगड़ा होता था। वह प्रिया को टॉर्चर भी करता था।
 
पति के बयान से उठे थे सवाल
- पंकज ने पुलिस को जो बयान दिया था उससे तीन सवाल खड़े हुए थे। पहला- नोटबंदी के समय मोनू से पांच लाख रुपए का कर्जा लिया था, जबकि उससे लेनदेन 2014 से ही चल रहा था। ऐसे में मोनू ने पंकज की पत्नी की हत्या क्यों की।
- दूसरा- पंकज को एक भी गोली नहीं लगी, न ज्यादा चोटें आईं? तीसरा- पंकज के परिवार का दावा है कि दोनों खुश थे, जबकि प्रिया के परिजन के मुताबिक दोनों में पंकज के अफेयर को लेकर विवाद था।
 
कड़ी पूछताछ में पंकज ने जुर्म कबूला
- दिल्ली पुलिस ने बताया कि पंकज ने पूछताछ में मर्डर की बात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही दो साल के बेटे के सामने पत्नी प्रिया को गोली मारी। उसने बदमाशों द्वारा कार पर हमले की झूठी कहानी रची। जबकि वह खुद ही पत्नी की हत्या कर चुका था। प्रिया को एक गोली गाल पर और दूसरी गर्दन पर लगी थी। पंकज ने घायल पत्नी को हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिलने की भी झूठी गवाही दी थी। 
- पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पंकज को हथियार किसने मुहैया कराया?

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery