Thursday, 22nd May 2025

जापान चुनाव: आबे गठबंधन को मिली शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tue, Oct 24, 2017 4:26 PM

प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कंजर्वेटिव गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।

 

टोक्यो.जापान में रविवार को चुनाव हुए। इसमें प्रधानमंत्री शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कंजर्वेटिव गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। पीएम मोदी ने शिंजो आबे को इस जीत पर बधाई दी है। जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के गठबंधन को 465 में से 312 सीटें मिल गई हैं। बता दें जापान के पीएम ने सितंबर में संसद भंग कर तय समय से एक साल पहले चुनाव कराए हैं।मोदी ने क्या कहा बधाई संदेश में...
 
पीएम मोदी ने इस मौके पर आबे को भेजे बधाई संदेश में कहा, " मेरे मित्र शिंजो आबे को चुनाव में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि आबे की अगुवाई में भारत और जापान के संबंध और मजबूत होंगे।'
 
चुनावी रणनीति कामयाब
चुनाव प्रचार के दौरान आबे की अपनाई गई उत्तर कोरिया को सबक सिखाने और जापान को क्षेत्रीय ताकत बनाने की रणनीति कामयाब हो गई है। आबे ने कहा, चुनाव में किए गए वादे के अनुरूप मैं उत्तर कोरिया से दृढ़ता से निपटूंगा। इसके लिए मजबूत डिप्लोमैसी की जरूरत है।
 
2014 के नतीजा:
- कुल सीटें: 465 
- एलडीपी-कोमिटो गठबंधन: 325 
- डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान: 73 
(*पार्टी ऑफ होप बीते 2014 में नहीं थी)
 
2006 में जापान के सबसे युवा पीएम बने थे आबे
- 63 साल के आबे 21 दिसंबर 2012 से पीएम बने हुए हैं। इससे पहले वे 2006 से 2007 तक भी पीएम रह चुके हैं। तब 52 साल के आबे जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वे सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद जन्मे पहले पीएम भी हैं। वे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और ओयागाकू प्रणोदन पार्लियामेंट्री ग्रुप के प्रेसिडेंट हैं।
 
ये थे चुनावी मुद्दे: नॉर्थ कोरिया बनाम रिएक्टर फ्री देश
पार्टी ऑफ होप:सेल टैक्स में इजाफा नहीं होगा। देश के संविधान की समीक्षा करने पर बहस कराने का वादा, ताकि सेना युद्ध लड़ने के लिए भी तैयार हो सके। सभी न्यूक्लियर रिएक्टरों को 2030 तक बंद कराएंगे। 
आबे गठबंधन:नॉर्थ कोरिया से मिल रही चुनौती से निपटने की तैयारी। टैक्स में बढ़ोत्तरी, ताकि गरीब बच्चों की एजुकेशन पर पड़ रहे भार को कम कर सकें। सिंगापुर की तरह कसीनो रिजॉर्ट बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट लाना।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery