Thursday, 22nd May 2025

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेत दिया पति का गला, नहीं जाना चाहती थी ससुराल

Sat, Oct 21, 2017 9:12 PM

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में शुक्रवार की रात ससुराल आए पति को उसकी पत्नी ने मार डाला। पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से धारदार हथियार से पति का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्या की आरोपी रेखा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता ने बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रास्ते से हटाना चाहती थी पति को...
 
- घटना के बारे में दीपक के परिजनों ने बताया कि मायके में रह रही रेखा ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पति दीपक यादव पत्नी को समझाने के लिए शुक्रवार शाम ससुराल आया था।
- दीपक के साथ रेखा का ससुराल जाने को लेकर बहस हुआ था। उसके बाद दीपक रात में खाना खाकर सो गया। इसके बाद रेखा ने प्रेमी को कॉल कर बुला लिया और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
- सुबह जब घर के लोग जगे तो कोहराम मच गया। बेटे की हत्या की सूचना मिलने पर मृतक के पिता पहुंचे।
 
 
प्रेमी के साथ भाग चुकी थी पहले
- बताया जा रहा है कि रेखा अपने प्रेमी छोटू यादव के साथ दो साल पहले घर से भाग गई थी।
- परिजन काफी खोजबीन के बाद रेखा को घर लाए थे। उसके बाद रेखा की शादी दीपक के साथ करा दी गई थी।
- शादी के बाद से रेखा अपने मायके में ही रहती थी। उसने एक बेटी को जन्म दिया। शादी के बाद भी रेखा ने अपने प्रेमी से रिश्ता बनाए रखा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery