शहीदों के परिवार के साथ योगी सरकार: 20 लाख की जगह मिलेगी 40 लाख की आर्थिक मदद
Sat, Oct 21, 2017 9:11 PM
लखनऊ. पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने कहा, "उनकी सरकार ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली रकम को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी है। इसके साथ ही शहीद के परिजनों के मां-पिता को 10 लाख रुपए अलग दिए जाएंगे।" इस मौके पर 6 पुलिस जवानों की शहादत को सलाम करते हुए उनके परिजनों को सीएम स्मृति चिन्ह भेंट किया। 'STF और ATS के काम की तारीफ'
- कार्यक्रम में स्पीच देते हुए सीएम योगी ने कहा, "सरकार पुलिस जवानों के साथ हमेशा खड़ी है। अपराध मुक्त, भय मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस के जवानों को पूरी तरीके से छूट दी गई है।" सीएम योगी STF और ATS के काम की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने बेहतर काम किया है।"
-"मैं शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सरकार उनके परिवार के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। शहीद जवानों ने प्रदेश सरकार का मान बढ़ाया है।पुलिस विभाग की सभी यूनिट्स को मिलने वाला सराहनीय पदक की संख्या 200 से बढ़ाकर 950 किया है। पुलिस विभाग ने 400 मृतक परिवारों को नौकरी दी गयी है। डॉयल 100 की प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए पोस्ट को बढ़ाया जा रहा है।"
'अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस को छूट'
-"अपराध मुक्त, भय मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस को छूट दी गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। प्रदेश में त्योहारों पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।"
-यूपी पुलिस की फ्रेंडली तस्वीर बनाने की कोशिश की जा रही है। बदमाशों के साथ पुलिस की 545 मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर ने 22 इनामी अपराधी मारे गये है।प्रदेश में आतंकवादी संगठन कानून व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। प्रदेश के साइबर अपराधी प्रदेश में काफी बढ़े हैं। लखनऊ और गाजियाबाद में साइबर थाने बनाये गए हैं। सोशल मीडिया पर सरकार की काफी नजर है। जनता के मन मे सुरक्षा की भावना को बढ़ाया जाएगा।
एक साल में शहीद हुए 76 पुलिस के जवान
- बता दें कि, पिछले एक साल 76 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आकंड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा देश भर सबसे ज्यादा यूपी पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। शहादत देने वाले पुलिस जवानों में दो सर्किल ऑफिसर, एक इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर,16 हेड कांस्टेबल, 42 कांस्टेबल हुए शहीद है।
Comment Now