दिवाली पर दिल्ली में पॉल्यूशन पिछले साल से 43% कम, जलने की घटनाएं 63% घटीं
Sat, Oct 21, 2017 9:08 PM
नई दिल्ली .दिवाली पर दिल्ली में पॉल्यूशन पिछले साल के मुकाबले 43% तक घट गया। दिल्ली में आतिशबाजी से जलने की घटनाओं में भी 64% की कमी आई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, पटाखों की बिक्री पर बैन और मौसम के सामान्य पैटर्न की वजह से दिल्ली की आबोहवा 2016 की दिवाली से बेहतर रही। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार रात 30 पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 23 में पॉल्यूशन लेवल रेड जोन यानी बेहद खराब स्तर पर था। इसके बावजूद गुरुवार को शाम पांच बजे के मुकाबले PM 2.5 और PM 10 का स्तर रात 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच आठ से 16 गुना तक बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया था।पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा- हालात पिछले साल से बेहतर हैं...
- पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि हालात पिछले साल से बेहतर हैं। पिछले साल दिवाली की रात यह इंडेक्स 431 और अगले दिन 445 था। सुबह 9.30 बजे पंजाबी बाग और आनंद विहार में यह लेवल 999 और आरके पुरम में 978 रिकॉर्ड हुआ। यह खतरे का निशान है। दिल्ली की तुलना में एनसीआर में पॉल्यूशन का लेवल कम (400 से 420 के बीच) रहा।
- हेल्थ जर्नल लैंसेट के अनुसार भारत में एचआईवी, टीबी और मलेरिया से तीन गुना ज्यादा मौत पॉल्यूशन के कारण हुई है। पॉल्यूशन से जुड़ी बीमारियों से 2015 में भारत में सबसे ज्यादा 25 लाख मौतें हुई हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 18 लाख 10 हजार लाेगो की मौत एयर पॉल्यूशन और 6 लाख 40 हजार की मौत वॉटर पॉल्यूशन से होने वाली बीमारियों की वजह हुई हैं।
दिल्ली में कई गुना बढ़ गया पॉल्यूशन
- दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की 17 पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रोजेक्ट सफर आठ और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सात पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशनों में दिवाली के दिन पर नजर रही।
- सीपीसीबी के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस साल दिवाली पर दिलशाद गार्डन में पॉल्यूशन लेवल में 43%, आनंद विहार में 17%, पंजाबी बाग में 19% अौर डीएमएस में 23% की कमी दर्ज की गई। वहीं सफर के मुताबिक, दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को PM 2.5 का लेवल 2016 में जहां 624 था, इस साल यह 407 रहा। यानी PM 2.5 के लेवल में करीब 35% की कमी दर्ज की गई।
सुबह 6 बजे |
पॉल्यूशन(PM 2.5) |
कितना ज्यादा |
सुबह छह बजे |
पॉल्यूशन(PM 10) |
कितना ज्यादा |
इंडिया गेट |
911 |
15 गुना |
आरके पुरम |
950 |
810 |
आरके पुरम |
776 |
13 गुना |
आनंद विहार |
898 |
9 गुना |
अशोक विहार |
820 |
14 गुना |
अशोक विहार |
838 |
9 गुना |
आनंद विहार |
617 |
10 गुना |
वजीरपुर |
810 |
9 गुना |
ग्वालियर में सबसे ज्यादापॉल्यूशन, भोपाल में भी बढ़ा, इंदौर में कम
- इस बार फिर दीपावली पर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पॉल्यूशन ग्वालियर में हुआ। यहां पटाखों और आतिशबाजी के कारण हवा में घुलनशील होने वाले पार्टिकल्स (PM 10) का स्तर मैक्सिमम 282.69 तक पहुंच गया था।
- राजधानी भोपाल में भी इस साल पॉल्यूशन काफी बढ़ा। जबकि इंदौर में आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहा। भोपाल में यह मैक्सिमम 240.7 तक था, जबकि इंदौर में यह इस बार यह मैक्सिमम 218.96 दर्ज हुआ। पॉल्यूशन नियंत्रण मंडल हर साल दीपावली के बाद प्रदेश के मेन सिटी में साउंड और एयर पॉल्यूशन के आंकड़े जारी करता है।
कहां-कितना ज्यादा PM 10
शहर |
2017 |
2016 |
कितना डिफरेंस रहा |
ग्वालियर |
282.69 |
274.6 |
8.09 |
इंदौर |
218.96 |
246.8 |
-27.84 |
भोपाल |
240.70 |
204.7 |
36 |
जबलपुर |
221 |
238.2 |
-17.2 |
धार |
195.88 |
229 |
-33.12 |
पीथमपुर |
182.57 |
231.16 |
-48.59 |
Comment Now