Thursday, 22nd May 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर भोपाल में शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Sat, Oct 21, 2017 9:02 PM

भोपाल। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह के.के सिंह और पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी मेजर जनरल टी.पी.एस. रावत बी.एस.एम. और मेजर जनरल कोर कमांडर अजय चौहान जी.ओ.सी. भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से भेंट की, उन्होंने परेड की टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडरर्स से भी भेंट की। मध्यप्रदेश में इस वर्ष 3 जवान शहीद हुए। इनमें आरक्षक स्व. श्री महेन्द्र सिंह पंवार, आरक्षक स्व. श्री अशोक उरैती और प्रधान आरक्षक स्व. श्री धीरज मरावी शामिल हैं।

पुलिस स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मराज मीणा ने किया। परेड के टू-आई-सी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक जबलपुर डॉ. संतोष डेहरिया थे। परेड में महिला बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला बल, नगर सेना, अश्वरोही दल और श्वान दल की टुकड़ियां शामिल हुईं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery