Thursday, 22nd May 2025

फोटो के सहारे खोजी जा रही रिटायर्ड सुप्रिंटेंडेंट को टक्कर मारने वाली कार

Tue, Oct 17, 2017 9:22 PM

भोपाल. हबीबगंज इलाके के वंदेमातरम् चौराहा पर एक्टिवा से जा रहे रिटायर्ड सुप्रिंटेंडेंट को टक्कर मारने वाली कार का पता पुलिस एक फोटो से लगा रही है। घटना के दो दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा पाई है। हादसे में रिटायर्ड सुप्रिंटेंडेंट की मौत हो गई थी। बेटे प्रतीक ने भी कार का पता लगाने के लिए फेसबुक पर फोटो अपलोड की है।
 

- एसआई निर्भय भदौरिया के अनुसार नेहरू नगर निवासी 72 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद अस्थाना को शुक्रवार दोपहर बिना नंबर की एक कार ने टक्कर मार दी थी। वे पीएचई से रिटायर्ड सुप्रीटेंडेंट थे। हादसे में घायल नरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
- पुलिस को मौके से हादसे के बाद एक्सीडेंट करने वाली कार का फोटो मिला है। एसआई के अनुसार कार पर एक कंपनी से जारी नंबर का स्टीकर लगा है। हमने उसकी पहचान कर कंपनी से जानकारी ली जा रही है। एसआई भदौरिया के अनुसार गाड़ी हाल ही में शो-रूम से उठाई गई थी। शुक्रवार दोपहर एक्सीडेंट के वक्त नरेंद्र अपने नौकर महेंद्र के साथ पिपलानी जा रहे थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery