मुंबई।लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हनी सिंह ने हाल ही में अपने और अपनी बीमारी के बारे में काफी बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि बीते 18 महीने का वक्त उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर था। हालांकि अब वो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एक पब्लिशर ने हनी सिंह पर बायोग्राफी लिखने और बायोपिक बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं। हालांकि अभी हनी सिंह की ओर से इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे हनी सिंह...
- हनी सिंह करीब दो साल बाद सामने आए और बताया कि वो नहीं चाहते थे कि लोगों को अपने बारे में बताने के लिए वो किसी प्रवक्ता को भेजें।
- हनी सिंह के मुताबिक, बीते डेढ़ साल का वक्त उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर रहा। वो किसी से बात करने की हालत में नहीं थे। हनी सिंह ने कहा- मैं जानता था कि लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
- कोई कहता है कि ड्रग ओवरडोज के कारण मुझे रिहैब सेंटर भेजा गया। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि मैं नोएडा में अपने घर पर था। मुझे बायपोलर डिसऑर्डर है। शराब के नशे में ये बीमारी और तेजी से बढ़ती है।
दवाएं नहीं कर रही थीं असर...
- हनी सिंह के मुताबिक, मैंने एक-दो नहीं बल्कि चार डॉक्टर चेंज किए। मुझे डिप्रेशन होने लगा था। दवाएं भी असर नहीं कर रही थीं।
अपनी ही फैमिली के लोगों से लगता था डर...
- सनसेट के बाद मुझे अपनी ही फैमिली के लोगों से डर लगने लगता था। यही वजह है कि मैंने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया था। महीनों तक तो मैंने बाल ही नहीं कटवाए। हालांकि अब मैं पूरी तरह ठीक हो गया हूं।
Comment Now