Thursday, 22nd May 2025

सुषमा की मदद से पाक की बच्ची को वीजा मिलेगा, कैंसर का इलाज कराने भारत आएगी

Tue, Oct 17, 2017 8:08 PM

नई दिल्ली.सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी बच्ची को अर्जेंट मेडिकल वीजा देने का ऑर्डर दिया है। 5 साल की ये बच्ची आंख के कैंसर से पीड़ित है। उसके पेरेंट्स ने भारत में इलाज के लिए विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। इसके अलावा एक बच्चे समेत 3 पाकिस्तानियों को भी इलाज के लिए वीजा मिलेगा। सुषमा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर की। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों से अलग होकर विदेश मंत्री पाकिस्तान के लोगों के इलाज में मदद करती आई हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सुषमा ने पाकिस्तान के जरूरतमंदों को वीजा मुहैया कराने का एलान किया था। सुषमा ने ट्वीट में क्या लिखा...
 
 
- सुषमा ने सोमवार को ट्वीट किया, ''मैंने इस्लामाबाद में इंडियन हाईकमीशन के अफसरों को बच्ची (अनामत फारूख) की मदद के लिए कहा है। उसे मेडिकल वीजा मिलेगा ताकि भारत में बच्ची का इलाज हो सके।''
- ''हमने एक और पाकिस्तानी बच्चे (शहरयार) को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मेडिकल वीजा दिया है। मैं उसके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। इसके अलावा दो लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए वीजा दिया है।''
 
वीजा के लिए भारत पर डिपेंड पाकिस्तानी
- पहले साउथ एशियाई देशों के ज्यादातर मरीज मेडिकल वीजा के लिए सिंगापुर या थाईलैंड का रुख करते थे, लेकिन बीते कुछ साल से भारत में मेडिकल फैसिलिटीज में जबर्दस्त सुधार हुआ। अब एशियाई देशों के ज्यादातर लोग इलाज के लिए भारत का रुख करते हैं।
- दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में हर महीने करीब 500 पाकिस्तानी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज भी होते हैं। अपोलो में इस पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होता है जबकि यूरोप या बाकी देशों में खर्च छह से सात गुना ज्यादा होता है। दूसरी बात, भाषा की भी ज्यादा परेशानी नहीं होती।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery