Thursday, 22nd May 2025

MP में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता, VAT घटाने वाला देश का पांचवां राज्य बना

Sat, Oct 14, 2017 6:40 PM

भोपाल.मध्यप्रदेश ने पेट्रोल पर 3% और डीजल पर 5% तक VAT (वैल्यु एडेड टैक्स) घटा दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल 73.31 रुपए में और डीजल 59.37 रुपए में मिलेगा। नए रेट्स शुक्रवार रात से लागू हो जाएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश का एनडीए शासित चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड ने VAT घटाने का फैसला लिया था। वहीं, कांग्रेस शासित हिमाचल में भी कम किया गया है। बता दें कि देश के 29 राज्यों में से 17 में एनडीए का शासन है। पेट्रोल 1.70 रुपए और डीजल 4 रुपए सस्ता हुआ...
 
 
 
- मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को यह फैसला लिया गया। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल 1.70 रुपए और डीजल 4 रुपए सस्ता हो जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों राज्यों से 5% तक VAT घटाने की अपील की थी।
- मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात के बाद अब दूसरे राज्यों पर पेट्रोल और डीजल VAT घटाने का दवाब बढ़ गया है।
 
राज्य की सीमा के पेट्रोल पंप मालिकों को राहत
- सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की सीमा के पेट्रोल पंंप मालिकों ने राहत की सांस ली है। इन राज्यों में पेट्रोल सस्ता होने से इनकी ग्राहकी पर असर पड़ रहा था। - वित्त मंत्री ने कहा- "पेट्रोल और डीजल पर पांच फीसदी वैट कम करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन विचार हो रहा है कि किस फार्मूले से कम किया जाए, ताकि राजस्व का नुकसान कम से कम हो।
 
महाराष्ट्र और गुजरात में कितना घटा VAT
-गुजरात ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स (VAT) 4% घटाया। चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल 2.93 रुपए और डीजल 2.72 रुपए सस्ता हो गया है।
- वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 2 रुपए और 1 रुपए की कमी का फैसला किया।
 
एक कांग्रेस शासित राज्य में भी वैट घटा
- कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश ने भी कुछ दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर 1% वैट घटाने का फैसला लिया था। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि फैसले से जनता को राहत मिलेगी।
 
देश में 17 राज्यों में है एनडीए का राज
- देश में कुल 29 राज्य हैं। इसमें से 17 राज्यों में एनडीए की सरकार है। ये हैं: महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, गुजरात, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, गोवा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और बिहार।
 
मोदी सरकार ने पहली बार घटाई थी एक्साइज ड्यूटी
- पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन महीने से बढ़ रही थीं। 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने पहली बार 3 अक्टूबर को एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसकी वजह से पेट्रोल और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था।
- सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई। जुलाई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे थे, लेकिन सरकार ने जब एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई तो उसकी आलोचना होने लगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery