Thursday, 22nd May 2025

डेढ़ हजार रुपए एडवांस दो और पसंद की बाइक ले लो

Sat, Oct 14, 2017 12:57 AM

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को एक ऐसे शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है, जो लोगों की डिमांड पर डेढ़ हजार रूपये एडवांस लेकर मोटर साइकिल चुरा रहे थे। गिरोह के सदस्य भीड़ भरे इलाके में स्टील के औजार से बाइक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह से चोरी के 12 वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के अनुसार वाहन चुराने सबसे ज्यादा डिमांड होंडा शाइन बाइक की होती थी। पुलिस पता कर रही है कि आखिर पूरा सौदा कितने में होता था। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

क्राइम ब्रांच एएसपी रश्मि मिश्रा के अनुसार वाहन चोरी के मामले में जिला सीहोर निवासी हनीफ (40) पिता कल्लू खा, आमिर (26) पिता मुनब्बर खा, मोहनलाल (26) पिता मांगीलाल और कुरावर जिला राजगढ़ के जितेंद्र (21) पिता नन्नू लाल व सुनील वर्मा(21) पिता गोरेलाल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले आमिर और जितेंद्र को परवालिया में घेराबंदी करके पकड़ा था। इनसे बाइक के कागजात मांगे तो वह गुमराह करने लगे। उन्होंने बाइक हनीफ से लेना बताया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हनीफ का पता बताया। हनीफ को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्त में लिया गया। हालांकि एक आरोपी रफीक जो मूलतः हरियाणा का है, फरार है। वह भी सीहोर में रहता था।

सबसे ज्यादा डिमांड होंडा शाइन बाइक की थी

पूछताछ में हनीफ ने खुलासा किया वह मोहन, सुनील और आमिर के कहने पर वाहन चोरी कर उन्हें देता था। इसके लिए वह डेढ़ हजार रुपए एड़वांस लेते थे। आरोपियों से 5 होंडा शाइन और एक स्पेंलेंडर समेत 12 वाहन बरामद हुए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड होंडा शाइन की होती थी।

यहां से चुराए वाहन

बरामद चोरी के वाहनों को आरोपियों ने चूनाभट्टी, अशोका गार्डन, अवधपुरी, अयोध्या नगर, श्यामला हिल्स, बैरागढ़, पिपलानी, शाहजहांनाबाद और सीहोर थाना क्षेत्र से चुराना कबूल किया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery